{"_id":"57bde1e84f1c1b487ed4ee1f","slug":"woman-burnt-in-suspicious-circumstances-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में जलकर महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में जलकर महिला की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Wed, 24 Aug 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
महिला की जलकर मौत
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवरिया लाला गांव में बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में आग से जलकर एक महिला की मौत हो गयी। परिवारीजनों के अनुसार हादसा खाना बनाते समय हुआ। गुहार पर जुटे आसपास के लोगों ने बचाव का प्रयास शुरू किया लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। घटना से परिवारीजनों में रोना-पीटना मचा हुआ है।
विज्ञापन
परिवारीजनों के अनुसार ग्राम देवरिया लाला में रिटायर्ड शिक्षक रामकेवल की बहू संगीता (38) पत्नी दिनेश कुमार रसोई में खाना बना रही थी। अचानक रसोई घर में रखी लकड़ी में आग लग गई। संगीता जब तक कुछ समझ पाती तब तक आग ने विकराल रूप लेते हुए रसोई घर के छप्पर को भी चपेट में ले लिया। संगीता ने आग बुझाने का प्रयास किया तो उसका कपड़ा जलने लगा।
विज्ञापन
इस पर उसने गुहार मचाना शुरू कर दिया। परिवारीजन व बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। तब तक वह बुरी तरह झुलस चुकी थी। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य बाहर काम कर रहे थे। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना सरकारी एंबुलेंस व फायर टीम को दी। बुरी तरह झुलसी संगीता को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
जहांगीरगंज सीएचसी में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बीच गांव पहुंचे फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर ग्रामीणों की मदद से आग को नियंत्रित किया। जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। लेखपाल ने गांव पहुंच कर घर में हुई क्षति का आकलन किया और रिपोर्ट बनाकर तहसीलदार को भेज दी। बताया जाता है कि मृतका को दो बच्चे हैं।
कई वर्षों से वह मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। उसका उपचार मेडिकल कॉलेज लखनऊ से चल रहा था। लगभग 18 वर्ष पूर्व उसका विवाह हुआ था। एसओ ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि घटना बुधवार सुबह लगभग साढ़े पांच बजे की है।
फिलहाल खाना बनाते समय लगी आग से हादसा होने की जानकारी परिवारीजनों ने दी है। मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने कोई तहरीर नहीं दी है। एहतियातन शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।