{"_id":"5732246d4f1c1ba95a919cb8","slug":"woman-burnt-alive-in-mysterious-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में जिंदा जली महिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में जिंदा जली महिला
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
एकतरफा इश्क
ईंट-भट्ठे पर एक महिला मजदूर मंगलवार सुबह संदिग्ध हालात में जिंदा जल गई। उसे बचाने में पति भी झुलस गया। घटना से भट्ठे पर हड़कंप मच गया। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां महिला ने दम तोड़ दिया। पति की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला मूल रूप से झारखंड की रहने वाली थी। अकबरपुर के सिझौली गांव के पास ईंट-भट्ठे पर मंगलवार सुबह महिला मजदूर सुमत्ती (32) अचानक जिंदा जलने लगी। घटना के समय वह भट्ठे पर बने कच्चे मकान में थी।
विज्ञापन
अचानक उसकी चीख पुकार सुनकर लोग दौड़े। कुछ दूरी पर कार्य कर रहा उसका पति धरमपाल (38) भी मौके पर पहुंच गया। उसने पत्नी को बचाने का प्रयास शुरू कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।
विज्ञापन
इसके बाद आननफानन में दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद झुलसी महिला को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर करने की तैयारी शुुरू की गई। इस बीच महिला ने दम तोड़ दिया।
अकबरपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पति की हालत गंभीर है। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। वह कुछ भी बता पाने की स्थिति में नहीं है। हालांकि, भट्ठे पर कुछ मजदूरों का कहना है कि सुमत्ती ने केरोसिन छिड़ककर खुद को आग लगा ली, जबकि कुछ ने अन्य आशंका जताई है।a