फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Two people died in accident in ambedkarnagar

बेकाबू वाहनों ने दो को रौंदा

Tue, 29 Nov 2016 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 29 Nov 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
Two people died in accident in ambedkarnagar
बाइक से घर जा रहे युवक को सोमवार देर शाम परिवहन निगम की बस ने रौंद दिया। उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, बाइक सवार वृद्ध की ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हो गई। गंभीरावस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


जलालपुर थाना अंतर्गत छाछूपुर गांव निवासी अनूप (21) पुत्र दिलीप सोमवार को बाइक से घर जा रहा था। जब वह पट्टी चौराहा के पास पहुंचा, तो सामने से आ रही परिवहन निगम की बस ने टक्कर मार दी। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। जब तक आसपास मौजूद लोग घटनास्थल पर पहुंचते, चालक बस लेकर भाग चुका था। घटना से परिवारीजनों में रोना पीटना मचा हुआ है।
विज्ञापन


सुल्तानपुर जनपद के अखंडनगर थाना अंतर्गत दूमापुर गांव निवासी पारसनाथ (60) पुत्र शिवशंकर सोमवार देर रात बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पहुंचने पर अंधेरा व कोहरा होने के कारण वह सड़क के किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ गए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed