फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Two people ate the toxic substance, one serious

दो ने खाया विषाक्त पदार्थ, एक रेफर

Thu, 27 Oct 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Thu, 27 Oct 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
Two people ate the toxic substance, one serious
poison - फोटो : demo pic

अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो युवकों ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से एक को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। थाना क्षेत्र जहांगीरगंज अंतर्गत बाजार निवासी रामकेवल (28) पुत्र अनिल ने बुधवार देर शाम खाना खाने के बाद अपने कमरे में जाकर विषाक्त पदार्थ खा लिया।

विज्ञापन


कुछ ही देर में उसकी तबियत बिगड़ने लगी। उल्टी व पेट में तेज दर्द के बीच परिवारीजन उसे लेकर बाजार स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां इलाज के बाद तबियत और बिगड़ गई। आननफानन में उसे पहले सीएचसी जहांगीरगंज फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


उधर, महरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपीपुर गांव निवासी आवेश (35) पुत्र जयश्री ने बुधवार देर रात विषाक्त पदार्थ खा लिया। उल्टी व पेट में तेज दर्द होने पर परिवारीजनों ने उसे सामान्य ढंग से लेते हुए स्थानीय स्तर पर इलाज कराया। इसके बाद भी तबियत में सुधार नहीं हो सका। विषाक्त पदार्थ खाने की जानकारी होने पर परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed