फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Two killed in accidents, including student

हादसे में छात्र समेत दो की मौत

Sat, 27 Feb 2016 11:25 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 27 Feb 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
Two killed in accidents, including student
दोनों शुक्रवार देररात सुल्तानपुर में एक बारात में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे। बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।  उधर बसखारी मार्ग पर हुई एक अन्य दुर्घटना में भी किशोर की मौत हो गई। अलग अलग अन्य हादसों में सात लोग घायल भी हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर बतायी जाती है।
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल के मूल निवासी डॉ सुब्रतो बेवाना थाना क्षेत्र के बेवाना बाजार में रहते हैं। उनका 24 वर्षीय सुवर्णो सरकार शुक्रवार को सुल्तानपुर जिले में एक बारात में शामिल होने गए थे। यह बारात बेवाना थाना क्षेत्र के अहलादे गांव से गई थी। शुक्रवार देररात बारात से शामिल होने के बाद सुवर्णो सरकार अपने घर बेवाना के लिए चल पड़े।
विज्ञापन


आते समय उनके साथ अकबरपुर थाना क्षेत्र के मखदूमनगर गांव का रहने वाला शिवम उर्फ कल्लू (14) भी बाइक में बैठ गया। शिवम अपने नाना के यहां रहता था।

बताया जाता है कि सुवर्णो व शिवम बाइक से अकबरपुर मालीपुर रोड पर खजुरी क्रासिंग के निकट पहुंचे ही थे कि उनकी बाइक सड़क पर बने एक डिवाइडर से डकराने के बाद अनियंत्रित हो गई। दोनों बाइक समेत सड़क के किनारे बने एक गड्ढे में जा गिरे। बाइक की स्पीड काफी तेज थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद आवाज सुनकर बगल स्थित ईंट भट्ठे पर मौजूद मजदूर दौड़कर घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना से दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

 उधर अकबरपुर थाना क्षेत्र के सम्मोपुर निवासी सतीश 16 वर्ष अपनी मौसी सुनीता 35 को बाइक से साथ लेकर बरियावन बाजार शनिवार को जा रहा था। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के खानशाह सुलेमपुर के निकट सामने से आ रहे एक वाहन ने उसे टक्कर मार दी।


इससे सतीश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुनीता गंभीर रूप से घायल हो गई। लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने सतीश को मृत घोषित कर दिया। सुनीता की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed