फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Try to crush sub inspector, firing

दरोगा को कुचलने का प्रयास, फायरिंग

Thu, 23 Jun 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Thu, 23 Jun 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
Try to crush sub inspector, firing
पुलिस की घेराबंदी में पकड़े गए पशु तस्कर। - फोटो : अमर उजाला

पिकअप सवार पशु तस्करों ने पुलिस घेराबंदी के दौरान कस्बा चौकी प्रभारी को पिकअप से कुचलने का प्रयास किया। पीछा करने पर पुलिस टीम पर फायरिंग भी की। सूचना पर कई थानों की पुलिस ने घेराबंदी कर भाग रहे तीन पशु तस्करों को दबोच लिया जबकि एक मौके से भाग निकला।

विज्ञापन


पकड़े गए पशु तस्करों के कब्जे से एक तमंचा, तीन बांके, पिकअप समेत बड़ी मात्रा में ईंट पत्थर बरामद किए हैं। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। अंबेडकरनगर व आसपास के जनपदों में पुलिस व आम लोगों पर कहर बनकर टूट रहे पशु तस्करों का मनोबल अभी भी कम होने का नाम नहीं ले रहा है।
विज्ञापन


बुधवार रात एक बार फिर अपर पुलिस अधीक्षक राहुल राज के नेतृत्व में अलग-अलग थानों की फोर्स ने रात में गुजरने वाले पशु तस्करों की घेराबंदी शुरू की। इसी दौरान जिला मुख्यालय स्थित पुराने तहसील तिराहे पर जब कस्बा चौकी इंचार्ज संतोष सिंह ने पुलिसकर्मियों के साथ आधी रात वहां पहुंचे एक पिकअप को रोकने का प्रयास किया तो चालक ने उन्हें कुचलने के लिए गाड़ी बढ़ा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरोगा ने किसी तरह कूद कर अपनी जान बचाई। इसके बाद पुलिस ने जीप से वाहन का पीछा शुरू कर दिया। अहिरौली पुलिस को भी घेराबंदी के लिए फोन पर सूचना दी गई। अकबरपुर कोतवाली के दरोगा सजीवन लाल व रामइकबाल सिंह ने भी हमराह पुलिसकर्मियों के साथ मोर्चा संभाल लिया।

पशु तस्कर भागने न पाएं इसके लिए  महरुआ व बेवाना थाने को भी सतर्क कर दिया गया। तस्करों ने जिला मुख्यालय से फैजाबाद मार्ग पर लगभग पांच किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद पिकअप श्रवण क्षेत्र की तरफ मोड़ दिया। पुलिसकर्मियों ने इसके बाद श्रवणक्षेत्र में उनकी घेराबंदी की तो वे वाहन से कूदकर भागने लगे।

पुलिस टीम को नजदीक आने से रोकने के लिए उन्होंने टीम पर फायरिंग भी शुरू कर दी। पुलिस ने इस पर घेराबंदी कर पिकअप चालक को दबोच लिया। कुछ देर बाद कांबिंग के दौरान दो अन्य तस्कर हत्थे चढ़ गए जबकि एक भाग निकला।

पुलिस को पकड़े गए तीनों तस्करों के पास से एक तमंचा व तीन बांका बरामद हए। पिकअप पर भारी मात्रा में ईंट-पत्थर पाए गए जिनका प्रयोग पीछा किए जाने के दौरान पुलिस पर पथराव करने में होता है। 

पुलिस ने पकड़े गए तीनों तस्करों जितेंद्र व महेंद्र निवासी अचलगंज थाना महराजगंज फैजाबाद व अंकुश निवासी रघुनाथपुर थाना महाराजगंज फैजाबाद के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में अकबरपुर कोतवाली में वादी कस्बा चौकी इंचार्ज संतोष सिंह की तहरीर पर केस दर्ज किया गया। कोतवाली पहुंचकर अपर पुलिस अधीक्षक राहुल राज ने पशु तस्करों से आवश्यक पूछताछ भी की। बाद में इन सभी का चालान कर दिया गया। 


अपर पुलिस अधीक्षक राहुल राज ने बताया कि घेराबंदी के दौरान दरोगा को कुचलने का प्रयास कर भाग रहे पशु तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई सुनिश्चित कराई जा रही है। आगे भी ऐसी घेराबंदी जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed