फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Thief stolen goods which price two lakhs rupees

घर में घुस दो लाख का माल उड़ाया

Fri, 24 Feb 2017 10:00 PM IST
amar ujala
amar ujala Updated Fri, 24 Feb 2017 10:00 PM IST
विज्ञापन
Thief stolen goods which price two lakhs rupees
शुकलहिया गांव में चोर गुरुवार रात एक घर में घुस गए। घर में तीन लोग एक कमरे में सो रहे थे। चोरों ने उस कमरे को बाहर से बंद कर अन्य कमरों से करीब दो लाख रुपये का माल पार कर दिया। पीड़ित परिवार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


लालापुर शुकलहिया गांव निवासी सीमा शुक्ला के पति भोला प्रसाद व छोटे भाई रोजगार के सिलसिले में बाहर रहते हैं। घर पर सीमा, सास व बच्चे रहते हैं। प्रतिदिन की तरह गुरुवार को भी वह सास व बच्चों के साथ बरामदे के कमरे में सो रही थी।
विज्ञापन


गुरुवार रात चोर घर में घुस गए और जिस कमरे में सभी सो रहे थे, उसे बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद घर के अंदर वाले कमरे का ताला तोड़ दिया और बाक्स आदि सामान पार कर दिया। सुबह जब सभी उठे और कमरे से बाहर जाना चाहा तो दरवाजा बंद मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी गुहार पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और दरवाजा खोला। इसके बाद उन्हें चोरी की जानकारी हुई। चोर सोने जेवर व अन्य सामान उठा ले गए। ग्रामीणों को बाक्स गांव से कुछ दूर स्थित एक बाग में टूटा मिला।


पीड़िता के मुताबिक करीब दो लाख रुपए का नुकसान हुआ है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। अकबरपुर कोतवाल रामलखन पटेल ने बताया कि तहरीर के आधार पर छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed