फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The young woman murdered due to dowry

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या

Tue, 05 Jul 2016 11:08 PM IST
Amar ujala Bureau
Amar ujala Bureau Updated Tue, 05 Jul 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
The young woman murdered due to dowry
crime
एक नव विवाहिता की सोमवार रात दहेज के लिए गला दबाकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों के अनुसार महिला की फांसी लगाकर हत्या की गई है। पुलिस को मौके पर महिला का शव बेड पर पड़ा मिला।
विज्ञापन


पुलिस ने पिता की तहरीर पर पति समेत तीन के विरुद्ध दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है। मामला सम्मनपुर के लेहड़ी मंजीसा गांव का है। मायके पक्ष के मुताबिक सोमवार देर शाम नेहड़ी चकिया गांव निवासिनी कविता देवी (20) पत्नी चंद्रिका की सोमवार रात ससुरालीजनों ने गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


इसके बाद घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को कमरे की छत से दुपट्टे के सहारे लटका दिया। इसके बाद परिवारीजन ने शोर मचा दिया कि कविता ने आत्महत्या कर ली है। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच किसी ग्रामीण ने घटना की सूचना पुलिस को दी। एसओ सम्मनपुर त्रिभुवन वर्मा मौके पर पहुंचे। एसओ के अनुसार शव बेड पर पड़ा हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

नव विवाहिता के मायके राजेसुल्तानपुर थाना अंतर्गत केदरूपुर गांव से पिता सागर सदानंद गांव पहुंचेे। उन्होंने थाने पहुंचकर ससुरालीजनों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करने की तहरीर दी। कहा कि दो वर्ष पहले उन्होंने पुत्री का विवाह चंद्रिका प्रसाद से किया था।

दहेज में भी कोई कमी नहीं छोड़ी थी। इसके बाद भी विवाह के बाद से ही उनकी पुत्री को कम दहेज लाने के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। कविता ने इसकी शिकायत उनसे की थी। इस पर उन्होंने चंद्रिका के परिवारीजन से वार्ता की थी और हालात में सुधार होने पर मांगा जाने वाला अतिरिक्त दहेज दिए जाने का आश्वासन भी दिया था।


इसके बाद भी उसकी पुत्री को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। इसी कारण उनकी पुत्री की गला दबाकर हत्या कर दी गई। ससुराल पक्ष ने हत्या से इन्कार करते हुए इसे आत्महत्या का मामला बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed