फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The young man murdered in ambedkarnagar

युवक की हत्या कर फंदे से लटकाया

Tue, 21 Jun 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Tue, 21 Jun 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
The young man murdered in ambedkarnagar
टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर समीर दत्ता सड़क से करीब 25 फुट नीचे जा गिरे।
खाली पड़े जर्जर मकान मेें मंगलवार को एक युवक का शव छत पर फंदे से लटकता मिला। उसके पैर जमीन पर छू रहे थे। दोनों हाथ भी आगे की तरफ रस्सी से बंधे थे। ऐसे में आशंका है कि हत्यारों ने युवक को मारकर फंदे पर लटका दिया होगा। पुलिस भी हत्या से इन्कार नहीं कर रही है। सीओ राघवेंद्र मिश्र ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


महरुआ थाना के बरामदपुर जरियारी गांव में मंगलवार सुबह कुछ ग्रामीणों ने जटाशंकर के जर्जर व खाली पड़े घर में छत से एक युवक का शव रस्सी के सहारे लटकता हुआ देखा। उसकी पहचान शुभम (19) पुत्र सुरेश के रूप में हुई। उसका पैर जमीन से छू रहा था, जबकि दोनों हाथ आगे की तरफ रस्सी से बंधे थे। घटना की जानकारी परिवारीजन को हुई तो रोते चिल्लाते घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन


देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। एसओ अरशद सिद्दीकी भी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने परिवारीजन की मदद से शव को नीचे उतार पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के कपड़े की तलाशी लेने पर 300 रुपये व मोबाइल बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस घर से उसका शव मिला, वह उसके घर से लगभग 50 मीटर की दूरी पर है। सीओ राघवेंद्र मिश्र ने भी गांव पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। चर्चा है कि कुछ लोगों ने हत्या के बाद वारदात को छिपाने के लिए शव को छत से लटका दिया। एसओ अरशद सिद्दीकी ने बताया कि मृतक के फूफा पंकज ने तहरीर दी है। पता लगाया जा रहा है कि युवक जर्जर घर में कैसे और किन परिस्थितियों में पहुंचा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed