फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The teenager's body was found in suspicious circumstances on railway track

रेल ट्रैक पर संदिग्ध हालात में मिला किशोरी का शव

Thu, 14 Apr 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Thu, 14 Apr 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
The teenager's body was found in suspicious circumstances on railway track
अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय स्थित पोस्टमार्टम हाउस पर जुटे किशोरी के परिवारीजन। - फोटो : अमर उजाला

थाना क्षेत्र अहिरौली अंतर्गत लोकापुर के निकट गुरुवार सुबह रेल पटरी पर एक किशोरी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवार में रोना-पिटना मचा है।

विज्ञापन


परिवारीजन यह नहीं समझ पा रहे कि घटना किन परिस्थितियों में हुई और किशोरी की मौत के पीछे कारण क्या हैं। जानकारी के अनुसार लोकापुर ग्राम पंचायत के मुझियवा मजरा निवासी दीपक गौड़ की पुत्री प्रियंका (17) का शव संदिग्ध हालात में गुरुवार सुबह गांव के पास रेल पटरी पर पड़ा मिला।
विज्ञापन


नित्यक्रिया के लिए निकले ग्रामीणों ने पटरी के निकट शव पड़ा देखा तो सनसनी फैल गई। सूचना के बाद गांव से अन्य लोग पहुंचे तो नजदीक जाने पर उसकी पहचान हुई। इसके बाद रोते-बिलखते परिवारीजन भी वहां पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


थोड़ी ही देर में दर्जनों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर अहिरौली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवारीजनों से पूछताछ में यह पता नहीं चल पाया कि घटना के पीछे क्या कारण है।


आमतौर पर लोग इसे आत्महत्या से जोड़कर देख रहे हैं लेकिन परिवारीजनों के अनुसार वे कुछ समझ नहीं पा रहे कि घटना कैसे व किन परिस्थितियों में हुई। एसओ अशोक यादव ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला सामने आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed