{"_id":"59cbe88a4f1c1ba9538b4b37","slug":"student-s-body-found-hanging-from-a-tree-sensation","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से लटकता मिला इंटर के छात्र का शव, सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेड़ से लटकता मिला इंटर के छात्र का शव, सनसनी
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Sep 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
शव
- फोटो : symbolic
थाना क्षेत्र भीटी के खड़ंसा गांव में पेड़ से किशोर का शव लटकता पाए जाने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
पुलिस का मानना है कि मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का लग रहा है। वास्तविक स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो सकेगी।
ग्राम पंचायत बथुआ के मजरे खड़ंसा में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब कुछ लोगों ने सूचना दी कि गांव निवासी अभिषेक दुबे का शव गांव के बाहर पेड़ से लटक रहा है।
विज्ञापन
यह खबर आग में तेजी से फैली और बड़ी संख्या में भीड़ मौके पर जुट गई। अभिषेक के पिता ओंकार दुबे व अन्य परिवारीजन भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। 17 वर्षीय अभिषेक इंटरमीडिएट का छात्र था।
विज्ञापन
यह घटना कैसे और किन परिस्थितियों में हुई, परिवारीजन भी नहीं समझ पा रहे हैं। परिवारीजनों ने बताया कि वह सुबह सात बजे तक घर पर मौजूद था।
इसके बाद ही वह घर से निकला और फिर उसका शव पेड़ पर लटकते मिलने की सूचना उन लोगों की मिली। घटना से समूचे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
सूचना पर एसओ भीटी रामलखन पटेल दल-बल के साथ गांव पहुंचे और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।
शुरुआती जांच में पता चल रहा है कि वह किसी बात को लेकर परिवारीजनों से खिन्न था। परिवारीजनों ने भी अभी कोई तहरीर नहीं दी है। सही स्थिति का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।