फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   sought to 25 lack extortion from College manager

कॉलेज मैनेजर से मांगी 25 लाख रंगदारी

Sat, 18 Jun 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sat, 18 Jun 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
sought to 25 lack extortion from College manager
अंबेडकरनगर के अकबरपुर कोतवाली में शनिवार को गिरफ्तार कर लाया गया कॉलेज मैनेजर से रंगदारी मांगने का आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

जिला मुख्यालय स्थित डॉ. अशोक स्मारक पीजी कॉलेज की प्रबंधक से माफिया सरगना अजय सिंह सिपाही के नाम 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगे जाने से शुक्रवार देर शाम पुलिस प्रशासन में     हड़कंप मच गया। दरअसल 24 घंटे में रंगदारी न दिए जाने पर मैनेजर व उनके परिवारीजनों को जान से मार देने की धमकी भी दी गई थी।

विज्ञापन


दो दिन पहले जिला    मुख्यालय के बड़े सराफा व्यवसायी से भी 20 लाख रुपये की रंगदारी माफिया के नाम पर मांगी गई थी। मैनेजर ने देर रात पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने सर्विलांस के सहारे 24 घंटे में शनिवार सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


 गौरतलब है कि जिला मुख्यालय स्थित तमसा मार्ग पर डॉ. अशोक स्मारक इंटर कॉलेज व पीजी कॉलेज स्थित है। इसकी मैनेजर रेनू वर्मा पत्नी स्व. डॉ. अशोक हैं। 17 जून को रेंनू वर्मा के मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने स्वयं को माफिया सरगना सिंह सिपाही बताते हुए उनसे 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


18 जून की शाम तक महरुआ में रकम नहीं पहुंचाई गई तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा। इससे सहमी रेनू वर्मा  ने देर शाम पुलिस अधिकारियों से मिलकर मामले की जानकारी दी और केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। एसपी अजय सिंह ने इस पर स्वाट टीम तथा अकबरपुर कोतवाली पुलिस टीम को अविलंब मामले का पर्दाफाश करने का निर्देश दिया।

पुलिस प्रशासन ने मैनेजर के साथ हुई घटना के बाद सक्रियता इसलिए भी बढ़ाई क्योंकि 14 जून को जिला मुख्यालय स्थित प्रसिद्ध अमरदीप ज्वैलर्स से जुड़े सराफा कारोबारी महेंद्र पुत्र कामता निवासी अब्दुल्लापुर शहजादपुर थाना अकबरपुर से भी माफिया सरगना अजय सिंह सिपाही के नाम पर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी।

साथ ही धमकी दी गई थी कि धनराशि नहीं देने पर उसके परिवार को जान से मार दिया जाएगा। इस बीच मैनेजर से 25 लाख की रंगदारी मांगे जाने के 24 घंटे के भीतर ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

एसपी अजय सिंह ने शनिवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि सर्विलांस के सहारे सूचना मिली कि जिस नंबर से धमकी दी गई थी, वह महरुआ थाना क्षेत्र के पीठापुर निवासी उग्रसेन तिवारी पुत्र गयाप्रसाद तिवारी का है।


इस पर शनिवार सुबह स्वाट टीम प्रभारी संजय सिंह व कोतवाल महेंद्र सिंह की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर उग्रसेन को अकबरपुर तहसील तिराहा के निकट से गिरफ्तार कर लिया। कहा कि पूछताछ के दौरान उग्रसेन ने बताया कि उसके परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है, इसलिए उसने दोनों से रंगदारी मांगी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed