{"_id":"57e6c3304f1c1bdc08a82934","slug":"sought-extortion-from-two-doctors","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो चिकित्सकों से मांगी रंगदारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो चिकित्सकों से मांगी रंगदारी
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sat, 24 Sep 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
रकम
- फोटो : demo pic
भाजपा जिलामंत्री डॉ. रजनीश सिंह व उनके निजी चिकित्सालय में कार्यरत महिला चिकित्सक से दो-दो लाख रुपये की रंगदारी मांगे जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने घटना की प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। गौरतलब है कि भाजपा जिलामंत्री डॉ. रजनीश सिंह अकबरपुर नगर में बसखारी मार्ग के निकट साकेत चिकित्सालय का संचालन करते हैं।
विज्ञापन
उनके अनुसार 22 सितंबर को उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति ने फोन कर दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी। फोन करने वाले ने अपना नाम व पता नहीं बताया लेकिन रकम का प्रबंध करने को कहा। इसके बाद उसी नंबर से उनके चिकित्सालय में कार्यरत महिला चिकित्सक डॉ. शालिनी सिंह चौहान को भी फोन कर दो लाख की रंगदारी मांगी। घबराई महिला चिकित्सक ने डॉ. सिंह को रंगदारी मांगे जाने की जानकारी दी।
विज्ञापन
इसके बाद डॉ. रजनीश सिंह ने अकबरपुर थाने में मामले की शिकायत की। छानबीन के बाद पुलिस ने संबंधित मोबाइल नंबर के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया। अकबरपुर कोतवाल महेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन