{"_id":"6e9b314be555c94d852e970f16b7264b","slug":"six-injured-in-road-accidents-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में छह घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में छह घायल
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में एक वृद्धा समेत छह लोग घायल हो गए।
सम्मनपुर के कुर्की बाजार निवासी रामअवध (40) मंगलवार देर शाम बाइक से अकबरपुर जाते समय नगर के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया।
वहीं, महरुआ के तांडोपुर गांव निवासी हरिओम की पत्नी मालती देवी (30) बुधवार सुबह सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। अकबरपुर के मुरादाबाद मोहल्ला निवासी मोहम्मद अयाज (38) बुधवार सुबह बाइक से शहजादपुर जाते समय पुराने तहसील तिराहे के पास बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।
इसी थाना अंतर्गत बंदनडीह गांव निवासी दिनेश (23) मंगलवार देर शाम बाइक द्वारा अकबरपुर से गांव जाते समय सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से बचने के प्रयास में अनियंत्रित होकर गिरने से घायल हो गया।
अहिरौली के नरायनपुर गांव निवासी गुरु प्रसाद (25) बुधवार सुबह बाइक से अकबरपुर जाते समय नगर के निकट पहुंचने पर बोलरो की टक्कर से घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
अकबरपुर के शहजादपुर निवासी छेदी की पत्नी सोना देवी (65) बुधवार सुबह घर के पास बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गईं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।