{"_id":"1a196fedde6a7e9cb671560d3cc5c9ce","slug":"six-injured-in-accidents-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटनाओं में छह घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुर्घटनाओं में छह घायल
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानकारी के मुताबिक भीटी थाना क्षेत्र के दुल्लापुर गांव निवासी गोविंद (50) पुत्र विजय बहादुर रविवार सुबह बाइक से भीटी जाते समय बाजार के निकट पहुंचने पर बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
मालीपुर थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव निवासी बुधिराम (40) पुत्र श्रीराम शनिवार देर शाम मालीपुर जाते समय बाजार के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
बेवाना थाना क्षेत्र के बेवाना गांव निवासी अखिलेश (40) पुत्र कौशलेंद्र शनिवार देर शाम गांव के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। वह बाइक द्वारा अकबरपुर से अपने घर जा रहा था। परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
सुल्तानपुर जनपद के मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव की काजल (16) पुत्री शिवबहादुर शनिवार देर शाम गांव के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। उसे अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सम्मनपुर थाना क्षेत्र हिलालपुर गांव निवासी मोनू (30) पुत्र कौशल शनिवार देर शाम सम्मनपुर से बाइक द्वारा घर आते समय गांव के निकट बोलेरो जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
टांडा थाना क्षेत्र के बलाया जगदीश गांव निवासिनी नीलम (35) पत्नी महेंद्र शनिवार देर शाम गांव के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। उसे पहले टांडा सीएचसी, फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।