{"_id":"573617c64f1c1b36079199f2","slug":"shot-young-man-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली, गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Fri, 13 May 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
फायरिंग
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र जैतपुर के बदरुद्दीनपुर निवासी युवक पर गुरुवार देर शाम फायरिंग कर जानलेवा हमला किया गया। बदमाशों की गोली से युवक घायल हो गया। युवक ने किसी तरह भागकर जान बचाई। जानकारी पर ग्रामीणों ने बदमाशों की घेराबंदी की और पुलिस को भी सूचित किया। हालांकि बदमाश भाग निकले। घटना से थाना क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जैतपुर थाना क्षेत्र के बदरुद्दीनपुर गांव निवासी विजय प्रताप सिंह (25) पुत्र जमुना प्रसाद के अनुसार वे गुरुवार शाम बाइक से रफीगंज बाजार गए थे। देर शाम साढ़े आठ बजे के बाद वह घर लौट रहे थे। नेवादा खुर्द गांव के पास रास्ते में दो युवक एक बाइक लेकर खड़े थे।
विज्ञापन
वह जैसे ही वहां पहुंचे, दोनों में से एक युवक ने उन पर फायर झोंक दिया। गनीमत रही कि गोली विजय के पैर में लगी। गोली चलते ही वह गुहार लगाते हुए किसी तरह बाइक से नेवादा खुर्द गांव पहुंचे। तत्काल इसकी सूचना जैतपुर पुलिस को दी गई। ग्रामीणों ने घेराबंदी भी की लेकिन बदमाश भाग निकले।
विज्ञापन
घटना की जानकारी होने पर परिवारीजन भी मौके पर पहुंचे और विजय को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, घटना से मौके पर काफी देर तक हड़कंप का माहौल रहा। परिवारीजनों के अनुसार पुलिस को घटना की तहरीर दे दी गई है। जबकि एसओ संदीप सिंह ने बताया कि घटना की कोई तहरीर नहीं मिली है।
घटना के पीछे ग्राम प्रधानी के चुनाव को लेकर चली आ रही रंजिश को ही मुख्य रूप से जिम्मेदार माना जा रहा है। इसे लेकर भी गांव के दो पक्ष आमने-सामने थे। एसओ के अनुसार दलित उत्पीड़न के एक मामले में विजय प्रताप के विरुद्ध वारंट भी निर्गत है। इसके बाद भी यदि तहरीर मिली तो मामले में कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।