{"_id":"57f7e4954f1c1b4659271040","slug":"shot-to-medical-store-operator-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल स्टोर संचालक को मारी गोली, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेडिकल स्टोर संचालक को मारी गोली, गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Fri, 07 Oct 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
gun
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र अकबरपुर के पहितीपुर बाजार में स्थित मेडिकल स्टोर संचालक अमरदीप वर्मा (53) शुक्रवार देर शाम अपनी दुकान बंद कर घर जा रहे थे। इसी दौरान भैरोपुर मोड़ के पास बैठे बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की सूचना िमलने के बाद पुलिस ने अस्पताल पहुंच कर परिवारीजनों से पूछताछ की।
विज्ञापन
महरूआ थाना क्षेत्र के खजुरडीह निवासी अमरदीप वर्मा प्रतिदिन की तरह शुक्रवार को देर शाम अपना मेडिकल स्टोर बंद कर घर जा रहे थे। इसी दौरान भैरोपुर मोड़ के पास बैठे बदमाशों ने उन पर फायर झोंक दिया। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
अचानक हुई घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। तमाम लोग मौके पर जुट गए। आनन-फानन में परिवारीजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ सिटी राघवेंद्र मिश्र ने जिला अस्पताल पहुंचकर लोगों से मामले की जानकारी ली। पूछताछ में पता चला कि दो साल पूर्व भी अमरदीप पर हमला किया गया था।
विज्ञापन