फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Salt maker and 10 shopkeepers fined for two lakh

नमक निर्माता व 10 दुकानदारों पर दो लाख का जुर्माना 

Mon, 21 Aug 2017 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 21 Aug 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
Salt maker and 10 shopkeepers fined for two lakh

मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचने व बनाने वाले 11 लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एडीएम कोर्ट ने सोमवार को 1.90 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। आदेश में यह भी कहा कि जुर्माना की राशि का भुगतान समय से नहीं करने पर उन्हें जेल भी जाना पड़ सकता है। 

विज्ञापन

  गौरतलब है कि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने बीते दिनों जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए छापेमारी अभियान चलाया। टीम ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के संदेह पर नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे। जांच में 11 खाद्य पदार्थ मिलावटी और अधोमानक पाए गए। रिपोर्ट के आने के बाद विभाग ने एक निर्माता सहित 11 दुकानदारों के विरुद्ध वाद दायर किया।
विज्ञापन


केस की सुनवाई न्याय निर्णायक/ अपर जिलाधिकारी न्यायालय में हुई। सोमवार को कार्रवाई करते हुए एडीएम गिरिजेश कुमार त्यागी ने फैजाबाद के एक नमक निर्माता के विरुद्ध 50 हजार रुपये व बरियावन बाजार के विक्रेता आशाराम पर 10 हजार रुपये जुर्माना लगाया। चुंगी नाका मीरानपुर के दुधिया राजेश कुमार पर 10 हजार, बसखारी बाजार के दुधिया राकेश यादव पर 10 हजार, दरगाह रोड बसखारी के राम प्रकाश पर 10 हजार, श्यामगंज स्थित दुधिया राम चन्द्र उर्फ चंदू पर 10 हजार रुपये, जलालपुर रामगढ़ रोड के दुधिया अनिल कुमार पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


  कोर्ट ने दोस्तपुर रोड गौहन्ना अकबरपुर के बूंदी निर्माता अंजनी कुमार पर 20 हजार, मुरादाबाद के नंद डेयरी घी विक्रेता अजय कुमार पर 30 हजार, कुर्की बाजार स्थित मिठाई विक्रेता रमाशंकर पर 10 हजार व शहजादपुर स्थित क्वालिटी बेकर्स विजय कुमार पर 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। मुख्य खाद्य निरीक्षक विनोद पाण्डेय के मुताबिक निर्धारित समय में जुर्माना की रकम अदा नहीं करने पर अन्य विधिक कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed