{"_id":"586552364f1c1b741aeedaa6","slug":"rs-16-lakh-demanded-as-punk-tax-from-the-executing-agency","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यदायी संस्था से मांगा 16 लाख रुपए गुंडा टैक्स","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार्यदायी संस्था से मांगा 16 लाख रुपए गुंडा टैक्स
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Thu, 29 Dec 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
गुंडा टैक्स
- फोटो : symbolic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनटीपीसी विस्तारीकरण से जुड़ी एक कार्यदायी संस्था से 16 लाख रुपए की रंगदारी मांगे जाने का मामला सामने आया है। संस्था के कर्मचारियों व अधिकारियों को बदमाशों द्वारा धमकाया भी गया। शिकायत में कहा गया कि इससे पहले कुछ कर्मचारियों को बंधक बनाकर मारापीटा भी गया था। इसके बाद भी रंगदारी को दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
संस्था की लिखित शिकायत पर बुधवार रात पुलिस ने मामले में तीन नामजद व एक अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। गौरतलब है कि अभी एक दिन पहले ही एनटीपीसी से जुड़ी एक और कार्यदायी संस्था से 22 लाख की रंगदारी मांगे जाने का मामला सामने आया था जिसमें एक आरोपी की गिरफ्तारी भी हो सकी है। एनटीपीसी विस्तारीकरण का कार्य रंगदारी मांगे जाने की चुनौती से जूझ रहा है।
विज्ञापन
दरअसल 1320 मेगावॉट की दो नई इकाइयां लगाए जाने का कार्य यहां बड़े पैमाने पर होने के चलते तमाम माफिया व आपराधिक तत्वों की निगाह इस तरफ जम गई है। इनमें से कई को राजनीतिक संरक्षण भी मिला हुआ है। इसके चलते अब तक पुलिस प्रशासन उन पर हाथ डालने से कतरा रहा था। अब चुनाव नजदीक आने व जिले में पुलिस प्रशासन का निजाम बदलने का असर दिखने लगा है।
विज्ञापन
पुलिस ऐसे मामलों को अब दर्ज कर रही जिन्हें लेकर टाल-मटोल का रवैया अपनाए हुए थी। इस बीच गुंडा टैक्स मांगे जाने का ताजा मामला एनटीपीसी विस्तारीकरण से जुड़ी गुजरात की एक कार्यदायी संस्था बिल्डकान प्राइवेट लिमिटेड से जुड़ा है। इस संस्था को पानी से संबंधित प्रोजेक्ट का काम मिला हुआ है।
बताया जाता है कि संस्था के अधिकारियों व कर्मचारियों से लगातार 16 लाख रुपए का गुंडा टैक्स मांगा जा रहा है। पुलिस से की गई शिकायत में कहा गया कि गत दिनों फैजाबाद मार्ग स्थित डिग्री कॉलेज के पास से कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर पुष्पराज शुक्ल निवासी करवी चित्रकूट को कुछ लोग पकड़ लिए और बंधक बना एक निर्जन स्थान पर ले गए। वहां मारपीट कर 16 लाख रुपए गुंडा टैक्स मांगा।
इस पर सहमति जताए जाने पर उन्हें छोड़ा गया। घटना के बाद से कई कर्मचारी काम छोड़ चले गए। इस बीच लगातार 16 लाख रुपए के गुंडा टैक्स की मांग को लेकर दबाव बनाया जाता रहा। बदमाशों ने जान से मारने की धमकी भी दी और कहा कि गुंडा टैक्स दिए बिना कंपनी को यहां काम नहीं करने दिया जाएगा।
कहा गया कि यदि पुलिस से शिकायत कर काम करने का प्रयास हुआ तो सभी को बंधक बना लिया जाएगा। संस्था के कर्मचारियों ने इसकी शिकायत अपने उच्चाधिकारियों से की। इसके बाद कंपनी ने मामले की ऑनलाइन शिकायत की। पुलिस अधीक्षक पीयूष श्रीवास्तव ने मामले का संज्ञान लिया और केस दर्ज कर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी तय करने का निर्देश दिया।
थानाध्यक्ष अलीगंज मनोज पंत ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर मखदूमनगर अलीगंज निवासी लल्लू यादव व पप्पू यादव तथा हंसवर निवासी पप्पू यादव के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। एसओ ने कहा कि केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी को छापेमारी शुरू कर दी गई है।