फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   MP gets threat, accused detained

सांसद को मिली धमकी, आरोपी हिरासत में

Wed, 10 Apr 2019 10:43 PM IST
रवि प्रकाश Amar Ujala Bureau/Ambedkarnagar
Amar Ujala Bureau/Ambedkarnagar Published by: रवि प्रकाश Updated Wed, 10 Apr 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
MP gets threat, accused detained
सांसद हरिओम पांडेय - फोटो : अमर उजाला
अंबेडकरनगर। सांसद हरिओम पांडेय को फोन कर धमकी देने व दुर्व्यवहार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में आरोपी को एहतियातन हिरासत में ले लिया है। पुलिस को तहरीर का इंतजार है। आरोपी अकबरपुर कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है। 
विज्ञापन


सांसद हरिओम पांडेय ने बताया कि अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत कुर्की बाजार निवासी एक व्यक्ति ने एक दिन पहले मंगलवार को उन्हें फोन कर धमकी देते हुए अपशब्दों का प्रयोग किया। मेरे साथ रहने वाले लोगों से भी अभद्र व्यवहार किया। किसी मामले में पैरवी करने का आरोप लगाते हुए वह मुझ पर भड़का हुआ था।
विज्ञापन


सांसद ने मामले की सूचना पुलिस अधिकारियों को दी। पुलिस टीम फोन हरकत में आ गई। शाम होते ही टीम ने घर को घेर लिया। पुलिसकर्मियों ने घर खुलवाने का काफी प्रयास किया, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। टीम ने इस पर वहां डेरा डाल दिया। बाद में किसी तरह आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। पकड़ा गया आरोपी अकबरपुर कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर बताया जाता है। पुलिस टीम बुधवार दोपहर तक वहां बनी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रकरण में जानकारी देते हुए सांसद हरिओम ने कहा कि एक व्यक्ति ने उन्हें फोन कर अनायास धमकी देना शुुरू कर दी। गालीगलौज भी की गई। वह किसी मामले की बात कर रहा था, जिसकी जानकारी ही मुझे नहीं थी। उसने फोन पर जिस तरह का व्यवहार किया, उसकी सूचना मैंने अधिकारियों को दे दी है। प्रकरण में केस दर्ज हो रहा है या नहीं, यह अधिकारी जानें। उधर एसपी वीरेंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि एक जनप्रतिनिधि के साथ फोन पर अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है। छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed