{"_id":"57166fc64f1c1bbc488b4827","slug":"member-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत जिला पंचायत सदस्य का अस्पताल में हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे में धुत जिला पंचायत सदस्य का अस्पताल में हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे में धुत जिला पंचायत सदस्य सतीश भारती सोमवार आधी रात को सीएचसी कटेहरी पहुंचे। औचक निरीक्षण के नाम पर उन्होंने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। डॉक्टर व स्टॉफ नर्स से अभद्रता की। एक महिला कर्मचारी ने जिला पंचायत सदस्य पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया।
विज्ञापन
अस्पताल कर्मचारियों की सूचना पर अहिरौली पुलिस मौके पर पहुंची, तब भी जिला पंचायत सदस्य का हंगामा जारी था। इस पर पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य को गिरफ्तार कर लिया। रात में ही उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। सीएचसी प्रभारी की तहरीर पर जिला पंचायत सदस्य के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
बाद मेें उन्हें मंगलवार को थाने से ही जमानत दे दी गई। भाजपा से जुड़े कटेहरी के जिला पंचायत सदस्य सतीश भारती सोमवार आधी रात को सीएचसी पहुंचे। वहां मौजूद चिकित्सकों व कर्मचारियों के मुताबिक सतीश ने उनके साथ अभद्रता की।
विज्ञापन
कुछ देर तक तो कर्मचारियों ने माहौल को टालने का प्रयास किया, लेकिन जब वे शांत नहीं हुए तब इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। सीएचसी के चिकित्सा प्रभारी डॉ. पवन कुमार ने रात में ही पुलिस को लिखित तहरीर दी। इसमें कहा गया कि सतीश ने अस्पताल पहुंचकर शराब के नशे में महिला व पुरुष स्टाफ के साथ अभद्रता की।
चिकित्साधिकारी डॉ. विनोद कुमार को जान से मारने की धमकी दी। विरोध पर एक स्टाफ नर्स से छेड़छाड़ की। इससे पहले भी सतीश अस्पताल में हंगामा कर चुका है। पुलिस ने रात में ही जिला पंचायत सदस्य का मेडिकल चेकअप कराया। इसमें प्रारंभिक तौर पर अल्कोहल लिए जाने की पुष्टि हुई है।
पुलिस ने खून का नमूना एकत्र करवाया है, जिसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजकर पता लगाया जाएगा कि शराब की मात्रा कितनी थी। सीएचसी प्रभारी की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध सरकारी कार्य में व्यवधान व धमकी आदि की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।