फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Killed the teenager, body thrown in the well

किशोरी की गला दबाकर हत्या, कुएं में फेंका शव

Sun, 22 Oct 2017 11:32 PM IST
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 22 Oct 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
Killed the teenager, body thrown in the well
हत्या - फोटो : symbolic

जिले के इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र में एक किशोरी की गला दबाकर हत्या कर उसका शव गांव के बाहर स्थित कुएं में फेंक दिया गया। वह तीन दिन पहले रहस्यमय परिस्थितियों में घर से लापता हो गई थी। रविवार सुबह शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन


बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकलवाया। किशोरी के चाचा की तहरीर पर एक युवक के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक मामला प्रेम प्रसंग में हत्या का है।
विज्ञापन


आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। वारदात इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की है। रविवार सुबह दो महिलाएं गांव के बाहर घास काटने गई हुई थीं। इसी दौरान उनकी निगाह कुएं के अंदर पड़ी तो वे सन्न रह गईं। कुएं में एक किशोरी का शव उतरा रहा था। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोते-पीटते परिवारीजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। बाद में एसओ इब्राहिमपुर मनबोध तिवारी की मौजूदगी में ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। उसके गले पर रस्सी का निशान मिला। इससे स्पष्ट हो रहा था कि उसकी हत्या गला दबाकर की गई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस बीच सीओ वीके श्रीवास्तव ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। साथ ही परिवारीजन व ग्रामीणों से पूछताछ की। एसओ ने बताया कि किशोरी का गांव के ही युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 18 अक्तूबर को परिवारीजनों ने दोनों को एक साथ पकड़ा भी था।

परिवारीजनों का आरोप है कि 19 अक्तूबर की सुबह किशोरी किसी कार्य से घर से बाहर निकली थी कि इसी बीच युवक ने उसका अपहरण कर लिया। काफी तलाश के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिली। इस पर परिवारीजन ने पुलिस को जानकारी देते हुए केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी थी।


21 अक्तूबर को इसे लेकर गांव में पंचायत भी हुई थी। पुलिस मामले में छानबीन कर ही रही थी कि रविवार को उसका शव कुएं में पड़ा मिला। एसओ ने बताया कि मृतका के चाचा की तहरीर पर युवक के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed