{"_id":"1e67a14f55c8951637d6c2cdcb5a5959","slug":"girl-burned-alive-in-fires-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग में जिंदा जली बालिका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग में जिंदा जली बालिका
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानकारी के मुताबिक भीटी थाना क्षेत्र निवासी झुरई की 13 वर्षीय पुत्री पूजा अकबरपुर थाना क्षेत्र के सोनगांव के घटकना मजरे में अपने नाना के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी। वह उच्च प्राथमिक विद्यालय घटकना में कक्षा आठ की छात्रा थी। पूजा के नाना के अनुसार बुधवार रात खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में पढ़ाई करने चली गई।
विज्ञापन
परिवारीजनों के मुताबिक पढ़ाई करने के बाद बिस्तर के निकट ढिबरी रखकर वह सो गई। रात्रि साढ़े 11 बजे अचानक उसके कमरे से चीखने-चिल्लाने की आवाज आने लगी। परिवारीजन जब कमरे में पहुंचे तो वहां का दृश्य देखकर वे सभी सन्न रह गए। पूजा पूरी तरह आग की लपटों से घिरी हुई थी।
विज्ञापन
परिवारीजनों ने उसे बचाना का प्रयास शुरू कर दिया। काफी प्रयास के बाद जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक वह पूरी तरह झुलस चुकी थी। परिवारीजन उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी करने लगे। जिला अस्पताल ले जाने से पहले से उसने मौके पर दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
इससे परिवारीजनों में रोना पीटना मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ योगेश शाह ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।