फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   drug seller was beatten by people

नशीले पदार्थ बेचने वाले को धुना

Sun, 28 Feb 2016 10:28 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 28 Feb 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
drug seller was beatten by people

जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह दरगाह किछौछा

विज्ञापन
में एक मेडिकल स्टोर संचालक को स्थानीय नागरिकों ने पकड़ लिया। उस पर स्मैक की बिक्री किए जाने का आरोप था। जानकारी मिलते ही तमाम लोग मौके पर एकत्र हो गए। नशीला पदार्थ बेचने की जानकारी होने पर नागरिकों का गुस्सा भड़क उठा।

उन्होंने श्रीमन नरायाण नाम के मेडिकल स्टोर संचालक की पिटाई शुरू कर दी। लोगों ने पीट-पीट कर उसे मरणासन्न कर दिया। इसी बीच सूचना मिलने पर एसओ बेचू सिंह यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक को हिरासत में ले लिया।

एसओ ने बताया कि एक मेडिकल स्टोर संचालक द्वारा नशीला पदार्थ बेचने की सूचना पर स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर पिटाई कर दी। मामले में छानबीन की जा रही है। बताया कि बीते लगभग एक वर्ष से वह किछौछा दरगाह में मेडिकल स्टोर की दुकान का संचालन कर रहा था।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मेडिकल स्टोर संचालक द्वारा अरसे से नशीले पदार्थ की बिक्री की जा रही थी। मामले की शिकायत कई बार स्थानीय पुलिस से भी की गई, लेकिन कभी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इसी का नतीजा रहा कि मेडिकल स्टोर संचालक द्वारा धड़ल्ले से नशीले पदार्थों की बिक्री की जा रही थी।

स्थानीय लोग कई दिनों से उस पर निगाह रखे हुए थे। रविवार दोपहर स्थानीय नागरिकों ने उसकी दुकान पर धावा बोल दिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। उधर आरोपी ने कहा है कि उसके द्वारा ऐसा कुछ नहीं किया जा रहा था। आरोप मनगढ़ंत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed