फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Crimanal shouted former Gram Pradhan

पूर्व प्रधान को मारी गोली

Tue, 05 Jul 2016 11:08 PM IST
Amar ujala Bureau
Amar ujala Bureau Updated Tue, 05 Jul 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
Crimanal shouted former Gram Pradhan
बंदूक
बरामदे में सो रहे पूर्व प्रधान को सोमवार देर रात बदमाशों ने गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से गांव में अफरातफरी मच गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्र हो गए। परिवारीजनों ने आननफानन में पूर्व प्रधान को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन


हालत की गंभीर होने पर उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। पुलिस ने पौत्र की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। घटना के पीछे परिवार में ही भूमि विवाद का मामला सामने आ रहा है।
विज्ञापन


सम्मनपुर थाना के सिकरोहर गांव में पूर्व प्रधान रब्बूलाल (65) सोमवार देर शाम खाना खाने के बाद घर के बाहर बरामदे में सोने चले गए। देर रात लगभग एक बजे बाइक सवार बदमाश वहां पहुंचे और ताबड़तोड़ दो फायर उन पर झोंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक गोली उनके बाएं हाथ में लगी, जबकि दूसरी गोली बाएं पसली में लगी। वारदात के बाद हमलावर अंधेरे का लाभ उठाकर भाग खड़े हुए।  सूचना के बाद एसओ दलबल के साथ गांव पहुंचे। पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

बाद में पुलिस ने घायल के पौत्र मनोज की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या के प्रयास समेत कई अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया। रात के सन्नाटे में गोली आवाज से गांव में अफरातफरी मच गई।

परिवारीजन घर के बाहर भागे, तो वहां खून से लथपथ पड़े रब्बूलाल को देख सन्न रह गए। इसी बीच बड़ी संख्या में ग्रामीण भी घटनास्थल पर एकत्र हो गए। आननफानन में गंभीरावस्था में बेहोश पूर्व प्रधान को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। 


एसओ त्रिभुवन वर्मा ने बताया कि घटना के पीछे भूमि विवाद का मामला सामने आ रहा है। पूर्व प्रधान गांव के बाहर स्थित एक भूखंड बेचना चाहते हैं। उनका एक पुत्र भूमि बेचने के हक में है, जबकि दूसरा पुत्र इसका विरोध कर रहा है। लगभग सात माह पूर्व परिवारीजन में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed