{"_id":"57716e034f1c1bcb7379bab5","slug":"contractor-kidnapped-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदार का अपहरण, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठेकेदार का अपहरण, रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Mon, 27 Jun 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
अपहरण
- फोटो : demo pic
हंसवर थाना क्षेत्र के हरनीडीह गांव में एक लकड़ी ठेकेदार के अपहरण का मामला सामने आया है। ठेकेदार के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मामले में चार लोगों के विरुद्घ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बसखारी थाना क्षेत्र अंतर्गत संदहा गांव निवासी वादी फहीम खां के मुताबिक उसका भाई शहनवान हंसवर थाना क्षेत्र के नरायनपुर स्थित ननिहाल में रहकर लकड़ी का कारोबार करता है। वह रविवार 26 जून को हरनीडीह गांव में लकड़ी कटा रहा था।
विज्ञापन
इसी बीच तीन बाइक पर सवार होकर कई लोग वहां पहुंचे, और उसके भाई को अपहृत कर लिया। इसके बाद से उसका पता नहीं चल रहा है। परिजनों में इससे किसी अनहोनी को लेकर रोना पिटना मचा हुआ है।
विज्ञापन
तहरीर के आधार पर पुलिस ने अभिषेक, निक्कू, मनबोध, आफताब व सलाहू के विरुद्घ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसओ धु्वचंद्र मौर्य ने बताया कि केस दर्ज हो गया है। घटना के बारे में छानबीन की जा रही है। इसके बाद ही समुचित तथ्य सामने आ सकेंगे।
