{"_id":"58e280714f1c1b72735b47a7","slug":"child-s-body-found-suspicion-of-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालक का शव मिला हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बालक का शव मिला हत्या की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Mon, 03 Apr 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
लाश
- फोटो : symbolic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मालीपुर थाना क्षेत्र के अलमापुर गांव में नलकूप के पास सोमवार देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में चार वर्षीय बालक का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों ने बालक की हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई है, मगर वारदात के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
अलमापुर गांव निवासी निरंकार का चार वर्षीय पुत्र शैलेष सोमवार को घर के बाहर खेलते वक्त लापता हो गया था। परिवारीजन उसे तलाश रहे थे कि तभी पता चला कि गांव में नलकूप के पास उसका शव पड़ा है। इस पर परिवारीजन रोते-बिलखते वहां पहुंचे और थाने में भी खबर दी गई।
विज्ञापन
एसओ मालीपुर बेचू सिंह यादव ने पुलिस बल के साथ मौका मुआयना करके शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बालक की मौत कैसे हुई? ये स्पष्ट नहीं हो सका है मगर ग्रामीण उसकी हत्या करके शव फेंकने की आशंका जता रहे हैं। एसओ का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन