{"_id":"570e8f6f4f1c1bfd5f4a6add","slug":"cattle-thieves-fired-on-villagers","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु चोरों ने ग्रामीणों पर झोंका फायर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पशु चोरों ने ग्रामीणों पर झोंका फायर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Wed, 13 Apr 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
फायरिंग
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पशु चोरों ने पीछा कर रहे ग्रामीणों पर असलहे से फायर कर दिया। संयोग से घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। चोर वाहन से एक मवेशी लेकर भाग निकले। ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक से पुलिस की रात्रि गश्त ड्यूटी को प्रभावी बनाने की मांग की है।
विज्ञापन
मामला अहिरौली थाना क्षेत्र के घाघूपुर गांव से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब दो बजे पिकअप से आए चोरों ने गांव निवासी सूर्यनाथ यादव की भैंस को खूंटे से खोल लिया। इसके बाद वे भैंस को पिकअप में लाद रहे थे कि इसी बीच हुई आवाज से सूर्यनाथ की पत्नी की आंख खुल गई।
विज्ञापन
उन्होंने घर से बाहर निकलकर देखा तो कुछ लोग एक भैंस को पिकअप में लाद रहे थे। यह देख उन्होंने गुहार लगानी शुरू कर दी। परिवारीजन व ग्रामीण जब तक कुछ समझ पाते तब तक चोर भैंस को लादकर भागने लगे। इसी बीच सूर्यनाथ के पुत्र करिया यादव, सोनू, राहुल व त्रिभुवन आदि ने बाइक से चोरों का पीछा किया।
विज्ञापन
युवक पिकअप का पीछा करते हुए पहितीपुर रोड तक पहुंच गए। बताया जाता है कि वहां पहुंचने के बाद चोरों ने पिकअप वाहन रोककर हवाई फायरिंग शुुरू कर दी। संयोग से गोली किसी को नहीं लगी। ग्रामीणों के अनुसार चोरों ने गाड़ी में नंबर प्लेट भी नहीं लगाया था।
गोली लगने के भय से ग्रामीण वापस हो लिए। इसके बाद पिकअप सवार चोर महरुआ की तरफ भाग निकले। पीड़ित ने अहिरौली थाने में घटना की तहरीर दे दी है। एसओ अशोक यादव के अनुसार घटना की जानकारी मिली है। छानबीन कराई जा रही है। गौरतलब है कि करीब 10 दिन पहले भी इस गांव के दयाराम पाल की भैंस चोरी हो चुकी है।