फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Breaking the lock stolen goods of 15 lakh

ताला तोड़कर 15 लाख की चोरी

Fri, 09 Sep 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Fri, 09 Sep 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
Breaking the lock stolen goods of 15 lakh
चोरी - फोटो : demo pic

अकबरपुर थाना अन्तर्गत रतनपुर गांव में चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर लगभग 15 लाख रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय घर पर वृद्ध दंपत्ति ही मौजूद थे। उन्हें घटना की जानकारी तब हुई, जब परिवार के अन्य सदस्य गुरुवार देर रात्रि लखनऊ से वापस घर पहुंचे। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार गांव निवासी गयादीन अपनी पुत्री का इलाज कराने के लिए परिवार के साथ दो दिन पहले लखनऊ गए हुए थे। घर पर उनके वृद्ध माता-पिता ही मौजूद थे। शुक्रवार रात्रि लगभग ढाई बजे जब गयादीन परिवार के साथ घर पहुंचे, तो अंदर का दृश्य देखकर सन्न रह गए।
विज्ञापन


कमरों में सामान चारों तरफ बिखरा हुआ था। अलमारी व बाक्स का ताला टूटा था। इतना ही नहीं, तीन अटैची भी टूटी हुई थी। चोरी की जानकारी होने पर एसओ महेंद्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा और आवश्यक पूछताछ की। बाद में पीड़ित ने थाने पहुंचकर केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहरीर में एक सोने का हार, आठ सोने की अंगूठी, चार सोने की चेन, एक किग्रा चांदी के आभूषण, लगभग एक लाख रुपये की साड़ी समेत लगभग 15 लाख रुपये की संपत्ति चोरी होना बताया गया है। केस दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed