{"_id":"57cc65734f1c1ba830317664","slug":"being-the-black-market-250-wheat-bag-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालाबाजारी को जा रहा 250 बोरी गेहूं पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कालाबाजारी को जा रहा 250 बोरी गेहूं पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Mon, 05 Sep 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के जहांगीरगंज में इसी मिनी ट्रक में पकड़ा गया अनाज।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध तरीके से मिनी ट्रक पर लद कर बिकने जा रहा 250 बोरी गेहूं पुलिस ने जब्त कर लिया है। मामले की जांच पूर्ति निरीक्षक आलापुर कर रहे हैं। मामला स्थानीय थाना क्षेत्र के कस्बा नरियांव बावली चौक का है। रविवार सुबह एसआई बीरेंद्र राय हमराह सिपाहियों के साथ भ्रमण पर निकले थे।
विज्ञापन
इस बीच मुखबिर से सूचना मिली कि एक मिनी ट्रक पर अवैध तरीके से अनाज लादकर बेचने के लिए ले जाया जा रहा है। थोड़ी ही देर में सूचना के अनुसार मिनी ट्रक पहुंच गया। उसे रोककर जब तलाशी ली गई तो भारी मात्रा में अनाज मिला।
विज्ञापन
चालक से जब कागजात मांगे गए तो उसने कुछ भी दिखा पाने में असमर्थता जतायी। इस पर पुलिस टीम वाहन समेत अनाज को थाने ले आयी। बाद में अनाज को जब्त करते हुए पूर्ति निरीक्षक आलापुर को इसकी जानकारी दी गई। पूर्ति निरीक्षक ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
प्रथम दृष्टया अनाज सार्वजनिक वितरण प्रणाली का प्रतीत हो रहा है। पूर्ति निरीक्षक शैलेंद्र शुक्ला ने बताया कि पुलिस ने 250 बोरी गेहूं बरामद किया है। मामले की जांच की जा रही है कि यह गेहूं सरकारी है या फिर किसी व्यापारी का।