{"_id":"59174c914f1c1b7a048536c7","slug":"attack-of-cattle-smugglers-on-two-brothers-took-six-cattle","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सगे भाइयों पर पशु तस्करों का हमला, छह मवेशी ले भागे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो सगे भाइयों पर पशु तस्करों का हमला, छह मवेशी ले भागे
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sat, 13 May 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
तस्कर
- फोटो : symbolic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र मालीपुर अंतर्गत धवरुआ गांव में शुक्रवार मध्यरात्रि पिकअप से पहुंचे पशु तस्करों ने दो सगे भाइयों पर हमला कर घायल कर दिया। इनमें से एक को ट्रामा सेंटर रेफर करना पड़ा। इससे पहले पशु चोरों की घेराबंदी कर ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वे सब ईंट-पत्थर फेंकते हुए 6 मवेशियों को वाहन पर लादकर भाग निकले। घटना से गांव में घंटों अफरा-तफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन
धवरुआ गांव निवासी बजरंगी (45) पुत्र संतलाल शुक्रवार देर शाम घर के बाहर स्थित गौशाला के निकट सो रहा था। गौशाला में बकरियां बंधी हुई थीं। मध्यरात्रि एक पिकअप वहां आकर रुकी। उस पर से उतरे कुछ लोग बकरियों को खोलकर वाहन पर चढ़ाने लगे। इसी बीच बजरंगी की आंख खुल गई। बकरियों को पिकअप पर चढ़ाया जाता देख उसने गुहार मचा दिया।
विज्ञापन
वह वाहन की तरफ बढ़ ही रहा था कि पांच-छह बदमाशों ने उस पर ईंट-पत्थर बरसाना शुरू कर दिया। कई पत्थर उसके सिर पर लगे। गंभीर चोट लगने से वह बेहोश होकर गिर पड़ा। इसी बीच पशु तस्करों ने लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी। शोरगुल सुनकर बजरंगी का छोटा भाई विजय भी वहां पहुंचा तो उसकी भी पिटाई कर दी गई।
विज्ञापन
इसके बाद पकड़े जाने के भय से पशु तस्करों ने किसी तरह छह बकरियों को वाहन पर लादा और वहां से भागने लगे। तब तक लाठी-डंडा लेकर ग्रामीणों ने उनकी घेराबंदी शुुरू कर दी। कई तरफ से पकड़ों, मारो की आवाज गूंजने लगी। ग्रामीणों को नजदीक आता देख पशु तस्करों ने उन पर भी ईंट-पत्थर चलाना शुरू कर दिया। इनमें से भी कई पत्थर विजय को लगे।
तेज पत्थरबाजी के चलते ग्रामीणों को अपने पैर पीछे खींचने पड़े। इस पर अंधेरे का लाभ उठाते हुए पशु तस्कर बकरियों से भरा वाहन लेकर भाग निकले। सूचना पर रात में ही पहुंची पुलिस ने घायल बजरंगी व विजय को सीएचसी जलालपुर में भर्ती कराया। वहां हालत की गंभीरता को देखते बजरंगी को जिला अस्पताल भेज दिया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर करना पड़ा।
उधर, एसओ बेचूसिंह यादव ने बताया कि घटना की जानकारी है। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज होगा। पशु तस्करों की दुस्साहसिक वारदात अब एक बार फिर सामने आई है। पिछले कुछ माह से इस पर अंकुश लगा था।
इससे पहले पशु तस्कर अहिरौली, भीटी, अकबरपुर, मालीपुर, महरुआ व जलालपुर थाना क्षेत्र में कई पुलिस कर्मियों व आम नागरिकों पर हमला कर उन्हें घायल कर चुके हैं। एक से अधिक बार पशु तस्करों ने असलहों से फायरिंग भी की है।