फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   स्वर्ण समेत 28 पदक लेकर लौटे ताइक्वांडो खिलाड़ी हुए सम्मानित

स्वर्ण समेत 28 पदक लेकर लौटे ताइक्वांडो खिलाड़ी हुए सम्मानित

Tue, 14 May 2019 10:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
स्वर्ण समेत 28 पदक लेकर लौटे ताइक्वांडो खिलाड़ी हुए सम्मानित
अंबेडकरनगर। वाराणसी में आयोजित काशी चैलेंज कप ओपेन नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने पांच स्वर्ण समेत 28 पदक हासिल किया। वापस लौटने पर इन खिलाड़ियों का मंगलवार को को जिले में भव्य स्वागत हुआ। खिलाडिय़ों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
विज्ञापन




जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन सचिव मंगेश कुमार मन ने बताया कि गत दिवस दो दिवसीय प्रतियोगिता में भागीदारी के लिए जिले की टीम वाराणसी गई थी। वहां आयोजित प्रतियोगिता में जिले के पांच खिलाड़ियों को स्वर्ण, पांच को रजत तथा 18 खिलाड़ियों को कांस्य पदक हासिल हुआ।
विज्ञापन



स्वर्ण पदक श्रेया पांडेय, तनय तिवारी, दिव्यांशु गुप्त, पीयूष पटेल तथा दिवाकर वर्मा शामिल हैं। हिमांशु पाल स्वास्तिका श्रीवास्वत, अब्बास मुर्तुजा, आशुतोष शर्मा तथा अविनाश यादव को रजक पदक मिला। सिमिरन, अमृता, रिचा, अस्मि, तंजील, सिद्धि, श्रेष्ठ, आयुष, अखलद, उत्कर्ष, आर्यन, अक्षित, आकाश, देवांश, दिव्यांश, यथार्थ व गंधर्व समेत 20 को कांस्य पदक हासिल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन




मंगलवार को इन सभी खिलाड़ियों का जनपद आगमन पर स्वागत हुआ। टीम कोच मंगेश कुमार व रजत मौर्य तथा टीम मैनेजर अरविन्द पटेल ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की। डॉ. प्रमोद मिश्र, अनुराग श्रीवास्तव व अवधेश कुमार ने कहा कि खिलाडिय़ों के प्रदर्शन से समूचे जिले का मान बढ़ा है। वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं से कहा कि वे खेलों के प्रति इसी तरह की रुचि बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed