फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   कमरे में फंदे पर लटकता मिला जयमाल डेकोरशन कारीगर का शव

कमरे में फंदे पर लटकता मिला जयमाल डेकोरशन कारीगर का शव

Wed, 24 Apr 2019 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
कमरे में फंदे पर लटकता मिला जयमाल डेकोरशन कारीगर का शव
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। मालीपुर थाना क्षेत्र के खजुरी करौंदी बाजार में किराए के कमरे में रह रहे जयमाल डेकोरेशन का काम करने वाले संजीव कुमार (24) का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। बुधवार सुबह एक रिश्तेदार के कमरे पर पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। सूचना पर मालीपुर पुलिस मौके पर पहुंची, और शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


जैतपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी संजीव कुमार पुत्र राम अवध निषाद पिछले काफी दिनों से अपने बहनोई के खजुरी करौंदी स्थित एक मकान में रहता था। वह यहां रहकर जयमाल डेकोरेशन का काम करता था। उसका बहनोई व बहन बाजार स्थित दूसरे मकान में रहते थे। सुबह उठने पर अक्सर संजीव अपने बहन के घर पर जाता था। बुधवार को सुबह 8 बज गए, लेकिन वह बहन के घर नहीं पहुंचा। इस पर उसका बहनोई उसके कमरे पर पहुंच गया।
विज्ञापन


वहां पहुंचने के बाद वह नजारा देख सन्न रह गया। संजीव के कमरे का दरवाजा खुला था। संजीव का शव छत के सहारे रस्सी से लटक रहा था। उसकी गुहार पर आसपास के बाजारवासी मौके पर पहुंच गए। सूचना मालीपुर पुलिस को दी गई। एसओ रामनिवास पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को नीचे उतरवाया। घटना को लेकर हर कोई स्तब्ध है। लोगों का कहना है कि संजीव काफी मिलनसार व हंसमुख था। वह ऐसा कदम नहीं उठा सकता। उसकी मौत के पीछे कोई बड़ा कारण जरूर है। एसओ का कहना है कि मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है। फिलहाल अभी कोई तहरीर भी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed