{"_id":"5cbcad48bdec221428364388","slug":"155586906917-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से लगी आग, जली 7 किसानों की फसल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शार्ट सर्किट से लगी आग, जली 7 किसानों की फसल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालपुर (अंबडकरनगर)। स्थानीय थाना क्षेत्र में आग लगने की दो अलग अलग घटनाओं में सात किसानों की चार बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों व ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
पहली घटना थाना क्षेत्र के चिलवनिया गांव की है। बताया जाता है कि पटाखे से निकली चिन्गारी के चलते बगल स्थित गेहूं की फसल में आग लग गई। इससे गेहूं की फसल धू-धू कर जलनी शुरू हो गई। बगल स्थित एक अन्य किसान की फसल को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। गेहूं जलता देख ग्रामीण गुहार लगाते हुए खेत की तरफ भागे। उधर मामले की सूचना फायर ब्रिगेड कर्मियों को भी दे दी गई।
ग्रामीणों व कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक छंगू का 10 बिस्वा व बासदेव का 10 विस्वा गेहूं की फसल जलकर राख हो चुकी थी। वहीं दूसरी घटना इसी थाना क्षेत्र के फत्तेपुर बड़ागांव की है, जहां रविवार दोपहर शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इससे फसल जलनी शुरू हो गई। धुआं उठता देख ग्रामीणों को आग की जानकारी हुई।
विज्ञापन
आननफानन ग्रामीण मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश में जुट गए। उधर मामले की सूचना फायर ब्रिगेड कर्मियों को दी गई। ग्रामीणों व फायर ब्रिगेड कर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक शमशेर का 15 विस्वा, मोहम्मद रसीद का 10 बिस्वा, वसीम का 15 बिस्वा, रामकुमार का 10 बिस्वा व राधेश्याम का 15 बिस्वा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो चुकी थी।