फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   संदिग्ध दशा में पेड़ से लटकता मिला ग्रामीण का शव

संदिग्ध दशा में पेड़ से लटकता मिला ग्रामीण का शव

Fri, 19 Apr 2019 10:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 10:20 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध दशा में पेड़ से लटकता मिला ग्रामीण का शव
हजपुरा (अंबेडकरनगर)। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर गांव निवासी पलटूराम (45) का शव रहस्यमय हालात में शुक्रवार सुबह गांव के बाहर पेड़ से लटका मिला। सूचना पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने शव की शिनाख्त की। सम्मनपुर पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अभी घटना को आत्महत्या मान कर जांच कर रही है।
विज्ञापन


सम्मनपुर थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर गांव में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब कुछ लोगों ने सूचना दी कि गांव के किनारे से गुजरी नहर के बगल स्थित आम के पेड़ से एक व्यक्ति का शव लटक रहा है। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। शव की शिनाख्त ग्रामीणों ने पलटूराम पुत्र झिनकू के रूप में हुई।
विज्ञापन


जानकारी होते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। थोड़ी ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पुलिस को दी गई। सम्मनपुर एसओ प्रदीप सिंह पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। शव को फंदे से नीचे उतरवाया। एसओ के मुताबिक मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शरीर पर कोई चोट आदि के निशान भी नहीं हैं। पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि पलटूराम रात को भोजन करके घर पर सोया था। भोर करीब 5 बजे उसकी पत्नी उठी तो देखा कि वह बिस्तर पर नहीं है। सोचा शौच के लिए निकले होंगे। कुछ देर बाद पता चला कि पलटूराम का शव पेड़ से लटक रहा है। फिलहाल परिजनों ने कोई तहरीर भी नहीं दी है, और न ही घटना को लेकर किसी पर आशंका जाहिर की है। फिर भी पुलिस मामले में सभी पहलुओं पर छानबीन कर रही है। हालांकि ग्रामीण की मौत को लेकर गांव में तरह तरह की चर्चाओं का माहौल गर्म है। कुछ लोग घटना के पीछे पारिवारिक कलह से ऊबकर आत्महत्या मान रहे हैं, तो कुछ लोग घटना के पीछे किसी साजिश से भी इनकार नहीं कर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed