फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   नेटवर्क की गड़बड़ी से पूरे दिन कई कार्यालयों में कामकाज प्रभावित

नेटवर्क की गड़बड़ी से पूरे दिन कई कार्यालयों में कामकाज प्रभावित

Sat, 30 Mar 2019 10:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
नेटवर्क की गड़बड़ी से पूरे दिन कई कार्यालयों में कामकाज प्रभावित
अंबेडकरनगर। भारतीय दूर संचार निगम लिमिटेड की ध्वस्त नेटवर्क व्यवस्था का खामियाजा शनिवार को भी लगभग डेढ़ लाख लोगों को भुगतना पड़ा। अकबरपुर तहसील से लेकर उपसंभागीय परिवहन कार्यालय व विभिन्न बैंक शाखाओं में नेटवर्क की समस्या से लोग जूझते नजर आए। तहसील में जहां खतौनी के लिए लोग भटकते दिखे वहीं बैंकों में लेनदेन को लेकर भी काफी देर तक उपभोक्ताओं को इंतजार करना पड़ा। इंटरनेेट की अच्छी स्पीड न होने के चलते कार्यों को निपटाने में कर्मचारियों को भी खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा। वित्तीय वर्ष समाप्त होने वाला है ऐसे में विभिन्न विभागों द्वारा अधिकाधिक कार्यों को निपटाने की मंशा पर भी पानी फिर रहा है।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय पर बीएसएनएल सेवा सुधरने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार को एक बार फिर नेटवर्क सुबह से ही ध्वस्त रहा। विभिन्न कार्यालयों में कार्यों को लेकर पहुंचे लोगों को भटकने के लिए विवश होना पड़ा। अकबरपुर तहसील में कई गांवों के किसान खतौनी की नकल प्राप्त करने के लिए पहुंचे, लेकिन उनकी उम्मीद पूरी नहीं हो सकी। रोशनगढ़ निवासी बब्लू दुबे व न्यौतरिया के माता प्रसाद सहित करीब आधा दर्जन किसान खतौनी निकलने वाले काउंटर के सामने करीब दो घंटे तक नकल पाने की उम्मीद में बैठे रहे। परंतु कर्मचारी नेटवर्क न आने का हवाला देकर खिड़की बंद कर दिए। बाद में किसान मायूस होकर चले गए। परिवहन उपसंभागीय कार्यालय में भी नेटवर्क की समस्या साफ दिखी। इंटरनेट की स्पीड इतनी धीमी थी कि एक एक डीएल के आवेदन को निस्तारित करने में 10 से 15 मिनट का समय लग रहा था। कटरिया सम्मनपुर के सुनील कुमार व प्रकाश राय ने बताया कि वह करीब एक घंटे से लाइन में लगे हैं। परंतु काम होने में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन


इंटरनेट सेवा की बदहाली अकबरपुर नगर के बैंक ऑफ बड़ौदा की मुख्य शाखा में भी देखने को मिली। आधारकार्ड बनवाने के लिए लंबी लाइन लगी थी। परंतु नेटवर्क के अभाव में कार्य नहीं हो पा रहा था। यहां मिले अकबरपुर निवासी प्रदीप वर्मा व बब्लू का कहना था कि सरकार को नेटवर्क व्यवस्था बेहतर करना चाहिए। वह लोग दो घंटे से बैंक में मौजूद हैं। उनका कागजात भी जमा कराया गया है, लेकिन नेटवर्क न आने से काम नहीं हो रहा। बैंक के लेनदेन पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा था। पैसा जमा करने के लिए लाइन में खड़े महमदपुर के नरेश व जमुनीपुर के सुरेश कुमार तेजी से काम न होने के चलते परेशान थे। कहा कि कर्मचारी काफी देर से यही बता रहे हैं कि नेटवर्क छोड़ दे रहा है। इसके चलते ही कार्य तेजी से नहीं हो पा रहा है। नेटवर्क की बदहाल व्यवस्था का असर शनिवार को उन कार्यालयों में भी देखने को मिला जहां वित्तीय वर्ष समाप्त होने से पहले वित्तीय लेनदेन पूरा करने का दबाव है। विकास भवन, कृषि भवन विद्युत विभाग कार्यालय में भी नेटवर्क समस्या से कार्य प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


तकनीकी गड़बड़ी से हुई दिक्कत
शनिवार को कुछ देर के लिए तकनीकी गड़बड़ी हुई थी। इससे सेवाएं प्रभावित हुई, लेकिन बाद में उसे दुरुस्त कर लिया गया। सेवाओं को बेहतर करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। -उदयराज, अभियंता दूर संचार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed