फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   छापेमारी में वध प्रतिबंधित पशु मांस के साथ तीन गिरफ्तार

छापेमारी में वध प्रतिबंधित पशु मांस के साथ तीन गिरफ्तार

Sat, 16 Mar 2019 11:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
छापेमारी में वध प्रतिबंधित पशु मांस के साथ तीन गिरफ्तार
टांडा (अंबेडकरनगर)। कोतवाली पुलिस ने छापेमारी कर जिला बदर बदमाश समेत तीन व्यक्तियों को वध प्रतिबंधित पशु मांस के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से अवैध असलहा, चापड़ व कांटा आदि बरामद करने का दावा किया है। गिरफ्तार व्यक्तियों में एक शातिर अपराधी भी शामिल है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि नगर के कस्बा पूरब में स्थित एक धार्मिक स्थल के निकट मोहम्मद मतई के अहाता में वध प्रतिबंधित पशु का वध करके कुछ लोग मांस का विक्रय कर रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक रामलखन पटेल, वरिष्ठ उपनिरीक्षक तनवीर खान के नेतृत्व में पुलिस ने छापा मारा।
विज्ञापन


तीन व्यक्ति और दो महिलाएं मौके से भाग निकलने में सफल रहीं, जबकि जुमा मस्जिद के निकट का रहने वाला जिला बदर अपराधी तौहीद आलम, कमर आलम, मदरसा एनुल उलूम के निकट का रहने वाले मोहम्मद शाकिब को दबोचने में पुलिस सफल रही। इनके कब्जे से वध प्रतिबंधित पशु का 50 किलोग्राम मांस, एक अदद तमंचा, दो खोखा व एक जिंदा कारतूस, एक चापड़, एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा, एक अदद लकड़ी का ठीहा, 840 रुपये नकद पुलिस ने बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छापेमारी की इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह, जगन हुसैन, अजित कुमार पांडेय, अमरबहादुर सिंह, आरक्षी सतीश, रामबृक्ष, कंचन यादव, आशा कुमारी, धनंजय सिंह, अमरेश आदि शामिल रहे। कोतवाल रामलखन पटेल ने बताया कि गो वध निवारण अधिनियम, शस्त्र अधिनियम की धाराओं में मुकदमा अंकित कर गिरफ्तार व्यक्तियों का चालान न्यायालय कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed