फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   आयोग के फरमान से बढ़ी लोकसभा चुनाव के दावेदारों की मुश्किल

आयोग के फरमान से बढ़ी लोकसभा चुनाव के दावेदारों की मुश्किल

Mon, 11 Mar 2019 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
आयोग के फरमान से बढ़ी लोकसभा चुनाव के दावेदारों की मुश्किल
अंबेडकरनगर। आपराधिक विवरण को लेकर लोकसभा चुनाव लड़ने वाली प्रत्याशियों की मुसीबत बढ़ सकती है। बीते लोकसभा चुनाव में प्रमुख राजनीतिक दलों में से दो प्रत्याशियों पर आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। इनमें बसपा प्रत्याशी राकेश पांडेय पर तीन मुकदमे तो कांग्रेस प्रत्याशी अशोक सिंह पर एक मुकदमा दर्ज था।
विज्ञापन


चुनाव में आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की दखल कम करने के लिए उच्चतम न्यायालय व चुनाव आयोग दोनों लगातार गंभीर है। उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर ही प्रारूप 26 को संशोधित किया गया है, जिसमें आपराधिक रिकॉर्ड को पूरी तरह दर्ज करना होगा। अब मतदान से पहले आपराधिक रिकॉर्ड की सार्वजनिक जानकारी समाचार पत्रों व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में प्रकाशित व प्रसारित करवाना अनिवार्य किया गया है। इसके साथ ही दलों के प्रत्याशियों को अपने मुख्यालय को भी बाकायदा सूचित कर इसकी जानकारी रिटर्निंग अफसर को देनी होगी।
विज्ञापन


जाहिर तौर पर आने वाले लोकसभा चुनाव में ऐसा करना तमाम उम्मीदवारों के लिए भारी पड़ सकता है। इसी परिप्रेक्ष्य में बीते लोकसभा चुनाव की बात करें तो प्रमुख राजनीतिक दलों में से सिर्फ दो उम्मीदवारों पर हलफनामे के अनुसार केस दर्ज था। बसपा प्रत्याशी राकेश पांडेय ने जो हलफनामा दिया था, उसमें अकबरपुर के अलावा तत्कालीन फैजाबाद जनपद तथा लखनऊ में कुल तीन मुकदमे दर्ज होने की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी मुकदमे उस समय विचाराधीन थे। कांग्रेस प्रत्याशी अशोक सिंह के विरुद्ध हलफनामे के अनुसार एक मुकदमा थाना अयोध्या में दर्ज है। यह मुकदमा भी उस समय सीजेएम न्यायालय में विचाराधीन था। भाजपा प्रत्याशी हरिओम पांडेय व सपा प्रत्याशी राममूर्ति वर्मा ने जो हलफनामा नामांकन के समय सौंपा था। उसमें कोई मुकदमा दर्ज न होने की जानकारी दी गई थी। अब आगामी लोकसभा चुनाव के लिए दावेदारी पेश कर रहे प्रत्याशियों को इस बारे में सभी दस्तावेज पूरी गंभीरता से सामने रखने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed