{"_id":"5c659ea9bdec22738a474c6c","slug":"155016373115-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिटाई में घायल ग्रामीण की बिगड़ी हालत, कई थानों की फोर्स तैनात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिटाई में घायल ग्रामीण की बिगड़ी हालत, कई थानों की फोर्स तैनात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान की बेरहमी से पिटाई, ट्रॉमा भर्ती
महरुआ (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र में बलईपुर गांव में खेत में नित्यक्रिया करने पर कुछ दबंगों ने बेरहमी से एक किसान की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। पिटाई से किसान की हालत अत्यंत गंभीर हो गई है। उन्हें ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। पुलिस ने पांच के खिलाफ केस दर्ज कर एक महिला को हिरासत में ले लिया। उधर, किसान की हालात गंभीर होने पर ग्रामीण भड़क गए और गांव में तनाव का माहौल बन गया। माहौल खराब होने की आशंका पर बड़ी संख्या पुलिस बल गांव तैनात कर दिया गया है। एसडीएम भीटी व सीओ जलालपुर ने भी गांव पहुंचकर हालात का जायजा लिया।
महरुआ थाना क्षेत्र के बलईपुर गांव में बुधवार सुबह गांव निवासी व पेशे से किसान प्रभात पांडेय की कुछ गोलबंद लोगों ने लाठी-डंडों से उस समय पिटाई कर दी थी, जब वे अपने खेत में शौच करने का विरोध कर रहे थे। थाने में दर्ज कराए केस में प्रभात के पुत्र विपिन ने कहा कि पिटाई से उनकी पिता की हालत अत्यंत गंभीर हो गई है। उन्हें ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कुल पांच लोगों के विरुद्घ केस दर्ज कर लिया था।
इनमें से महिला आरोपी सावित्री को बुधवार को ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। घायल का इलाज ट्रॉमा सेंटर में चल रहा था। इस बीच गुरुवार दोपहर करीब यह खबर तेजी से फैली कि प्रभात की हालत बिगड़ गई है। इसे लेकर गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न होने लगी। पुलिस प्रशासन ने देर किए बगैर गांव में कई थानों की फोर्स भेज दी। एएसपी अशोक कुमार राय ने जिला मुख्यालय से क्विक रिस्पांस टीम के साथ ही महरुआ, भीटी, बेवाना व अहिरौली थाने की फोर्स को अविलंब गांव पहुंचने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
बाद में एसपी शालिनी के निर्देश पर एसडीएम भीटी रामशंकर व सीओ जलालपुर अमर बहादुर भी गांव पहुंच गए। पुलिस बल ने गांव में घंटों डेरा डाले रखा। देर शाम तक पुलिस टीम गांव में ही बनी रही। देर शाम थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि पांच में से कुल 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घायल का उपचार लखनऊ में चल रहा है। गांव में स्थिति फिलहाल सामान्य है, लेकिन एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है।