{"_id":"5c659e9ebdec22653c2d21c8","slug":"15501637219-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टांडा एसडीएम के लिपिक का घूस लेते वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टांडा एसडीएम के लिपिक का घूस लेते वीडियो हुआ वायरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टांडा एसडीएम के लिपिक का घूस लेते वीडियो हुआ वायरल
अंबेडकरनगर। टांडा एसडीएम के स्टेनो का कार्यभार देख रहे फौजदारी अहलमद का घूस लेते एक वीडियो गुरुवार को वॉयरल हुआ। इसमें वे शस्त्र लाइसेंस की पत्रावली के बदले 1 हजार रुपये लेते देखे जा रहे। डीएम ने कहा है कि प्रकरण की जांच कराकर जरूरी एक्शन होगा।
टांडा एसडीएम कोमल यादव के कार्यालय में फौजदारी अहलमद पद पर तैनात धीरज श्रीवास्तव एसडीएम के स्टेनो का भी कार्य देखते हैं। गुरुवार को उनका एक वीडियो वॉयरल हुआ, जिसमें धीरज एक व्यक्ति से 1 हजार रुपये लेते देखे गए। वॉयरल वीडियो में दिख रहा कि शस्त्र लाइसेंस के लिए एक व्यक्ति उनके पास पहुंचा। उसने लिपिक से शस्त्र लाइसेंस की पत्रावली को आगे बढ़ाए जाने के लिए कहा। इस पर लिपिक व उस व्यक्ति से कुछ बातचीत हुई। संबंधित व्यक्ति ने पहले 500 रुपये की नोट निकालकर दिया।
लिपिक ने इस पर उससे कुछ बातचीत की। इसके बाद संबंधित व्यक्ति ने पांच सौ रुपए की एक और नोट निकालकर दे दी। लिपिक ने उस व्यक्ति को आश्वस्त किया कि शीघ्र ही उसकी पत्रावली जिला मुख्यालय भेज दी जाएगी। इस बीच गुरुवार को यह वीडियो वॉयरल होते ही टांडा तहसील प्रशासन में हड़कंप मच गया। बताते चलें कि संबंधित लिपिक पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए अधिवक्ता आंदोलनरत हैं।
विज्ञापन
वे बीते दो दिनों से कार्य से विरत रहते हुए एसडीएम, तहसीलदार व दो कर्मचारियों को हटाए जाने की मांग कर रहे हैं। अधिवक्ताओं का आरोप है कि कर्मचारियों द्वारा वादकारियों से खुलेआम अवैध धनउगाही की जाती है। इस बीच वीडियो वॉयरल होने के बाद मामले को गंभीरता से डीएम सुरेश कुमार ने लिया है। डीएम ने कहा कि वीडियो उनके सामने नहीं आया है। प्रकरण की जांच कराई जाएगी। यदि आरोप सही पाया गया, तो जरूरी कार्रवाई भी की जाएगी।