फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   सीएम का पुतला फूंकने में 15 सपा नेताओं पर दर्ज हुआ केस

सीएम का पुतला फूंकने में 15 सपा नेताओं पर दर्ज हुआ केस

Wed, 13 Feb 2019 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
सीएम का पुतला फूंकने में 15 सपा नेताओं पर दर्ज हुआ केस
सीएम का पुतला फूंकने में 15 सपा नेताओं पर केस
विज्ञापन


जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंके जाने के मामले में पुलिस ने विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष समेत 15 सपा नेताओं के विरुद्ध केस दर्ज किया है। पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है।

प्रयागराज जा रहे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को रोके जाने से नाराज सपाइयों ने बुधवार को आलापुर तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया था। सरकार विरोधी नारेबाजी के साथ ही तहसील मुख्यालय पर मुख्यमंत्री का पुतला भी फूंका गया था। इसी मामले में पुलिस ने अब जहांगीरगंज के उपनिरीक्षक सुरेश कुमार की तहरीर पर 15 सपा नेताओं के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


इसमें विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अश्विनी यादव, जिला पंचायत सदस्य प्रद्युम्र यादव, वरिष्ठ नेता अजीत यादव, संगीता कन्नौजिया, रजनीकांत यादव, आरिफ सिद्दीकी एवं वीरेंद्र यादव शामिल हैं। कई अज्ञात लोग भी केस में शामिल किए गए हैं। थाना प्रभारी बीडी तिवारी ने बताया कि अज्ञात लोगों की संख्या निर्धारित नहीं है। वह विवेचना एवं साक्ष्य पर निर्भर होगी। नामजद किए गए लोगों को लेकर विवेचना तेज कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed