फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   अधिशाषी अभियंता की पिटाई में भाजपा जिलाध्यक्ष समेत तीन पर केस

अधिशाषी अभियंता की पिटाई में भाजपा जिलाध्यक्ष समेत तीन पर केस

Fri, 30 Nov 2018 11:03 PM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
अधिशाषी अभियंता की पिटाई में भाजपा जिलाध्यक्ष समेत तीन पर केस
अंबेडकरनगर। अधिशाषी अभियंता विद्युत की पिटाई मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष समेत तीन आरोपियों पर आलापुर थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। घटना से विद्युत कर्मचारियों व अभियंताओं में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है। नाराज कर्मचारियों व अभियंताओं ने शुक्रवार को डीएम से मिलकर चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वे सब विद्युत आपूर्ति ठप कर अनिश्चितकालीन आंदोलन के लिए विवश होंगे। यह भी कहा गया कि किसी भी प्रकार की औद्योगिक अशांति के लिए वह कतई जिम्मेदार नहीं होंगे। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष ने भी अधिशाषी अभियंता के विरुद्ध केस दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

अधिशाषी अभियंता विद्युत आलापुर लालचंद राम की बीते गुरुवार दिन में पिटाई कर दी गई थी। आरोप, भाजपा जिलाध्यक्ष व उनके साथियों पर था। मामले में अधिशाषी अभियंता ने आलापुर थाने में दर्ज कराए केस में कहा है कि वे 29 नवंबर को अपराह्न तीन बजे अवर अभियंता प्रवेश निषाद व अन्य स्टाफ के साथ चेकिंग अभियान पर निकले थे। हथिनाराज निवासी हरपाल दो एचपी मोटर का विद्युत मोटर ट्रांसफार्मर से कटिया लगाकर चला रहे थे। मोटर एवं केबल को कब्जे में लेकर आलापुर थाने केस दर्ज करने के लिए भेज दिया गया। तहरीर में अधिशाषी अभियंता ने लिखा कि शाम पांच बजे भाजपा जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा दल बल सहित खंड कार्यालय आलापुर आ धमके। जमा किए गए मोटर व केबल को वापस कराने का दबाव बनाए जाने लगा। शासन के निर्देशों व अभियान का हवाला देते हुए ऐसा करने से असमर्थता जताई गई तो जिलाध्यक्ष तथा उनके साथ आए अभिषेक कन्नौजिया व बब्बू सिंह निवासी मिर्जापुर मसेना ने पिटाई शुरू कर दी। खुद को बचाने के लिए कार्यालय सहायक बृजेश पटेल के घर में घुसने का प्रयास किया तो जिलाध्यक्ष व उनके साथियों ने बाल पकड़कर जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद हाथ व पैरों से पिटाई शुरू कर दी गई। वहां से घसीटते हुए फिर से कार्यालय लाया गया। वहां मोबाइल से सिम निकालकर उसे कार्यालय के बाहर फेंक दिया और इसके बाद कक्ष में भी पिटाई की।
विज्ञापन

अधिशाषी अभियंता की इस तहरीर पर आलापुर पुलिस ने भाजपा जिलाध्यक्ष समेत तीनों आरोपियों के विरुद्ध अनुसूचित जाति अधिनियम के साथ ही सरकारी काम में व्यवधान, जान से मारने की धमकी तथा मारपीट आदि धाराओं में केस दर्ज कर लिया। गौरतलब है कि इनमें से एक आरोपी अभिषेक भाजपा अनुसूचित मोर्चा का जिलाध्यक्ष है, जबकि बब्बू सिंह पार्टी कार्यकर्ता। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा ने भी आलापुर थाने में तहरीर देकर कहा है कि जब वे 29 नवंबर को क्षेत्र भ्रमण पर थे, तभी आरोपुर पेट्रोल पंप के पास अधिशाषी अभियंता एक वाहन में सात आठ लोगों को लेकर आए और जान से मारने की धमकी देते हुए उनके ऊपर फायर किया। इसमें वे बच गए। ऐसे में केस दर्ज किया जाए। पुलिस ने इस तहरीर के आधार पर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

डीएम से मुलाकात कर जताई नाराजगी
विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले अभियंताओं व कर्मचारियों ने शुक्रवार को डीएम सुरेश कुमार से मुलाकात की। उन्हें लिखित ज्ञापन सौंपकर पूरे घटनाक्रम से अवगत कराते हुए मौजूदा स्थिति पर नाराजगी जताई गई। कहा गया कि यदि 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो विद्युत आपूर्ति ठप कर अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। कहा गया कि यह हड़ताल जिले के बाहर तक भी जा सकती है। डीएम ने आक्रोशित कर्मचारियों व अभियंताओं को सुरक्षा व नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस मौके पर राज विद्युत पंचायत कर्मचारी संघ अध्यक्ष अमरजीत यादव, मंडल अध्यक्ष महेंद्र त्यागी, जूनियर इंजीनियर संघ मंडल सचिव फूलचंद, कार्यालय सहायक संघ अध्यक्ष रामलखन यादव, अभियंता संघ जिलाध्यक्ष सत्यनारायण आदि मौजूद रहे।
-
उपकेंद्र में तोड़फोड़ पर दर्ज हो केस
कर्मचारियों व अभियंताओं ने डीएम को पत्र देकर कहा कि जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा व उनके साथ आए लोगों ने विद्युत उपकेंद्र रामनगर पहुंचने के बाद जमकर तोड़फोड़ की। उपकेंद्र की लाग शीट फाड़ दी गई। दरवाजे को पीटा गया और इसके बाद अधिशाषी अभियंता की पिटाई की गई। बाद में उन्हें जबरदस्ती थाने ले जाकर भी दुर्व्यवहार किया गया। इसमें जिलाध्यक्ष के साथ मौजूद सुरक्षाकर्मी पर भी मारपीट व मोबाइल तोड़ने में शामिल होने का आरोप लगाया गया। कर्मचारियों ने लिखित तौर पर कहा कि घटना के बाद जिस तरह से सुलह के लिए दबाव बनाया जा रहा है, उसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उपकेंद्र में हुई तोड़फोड़ मामले में भी अलग से केस दर्ज होना चाहिए।

ऊर्जा मंत्री से होगी शिकायत
मैने कोई मारपीट नहीं की। सिर्फ एक कार्यकर्ता के मामले में थोड़ा कहासुनी हुई थी। पूरे मामले को बढ़ा चढ़ाकर पेश किया जा रहा है। अधिशाषी अभियंता की तमाम शिकायतें हैं। इसे लेकर मैं कल ऊर्जा मंत्री से लखनऊ में मुलाकात कर प्रकरण से अवगत कराऊंगा। अधिशाषी अभियंता ने मेरे ऊपर हमला किया है। मैंने उसकी तहरीर दी है। उस पर भी केस दर्ज कर कार्रवाई होनी चाहिए। - कपिलदेव वर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा


कराई जा रही विवेचना
अधिशाषी अभियंता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। इसमें भाजपा जिलाध्यक्ष व दो अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है। प्रकरण की विस्तृत विवेचना होगी। जो भी नियमानुसार कार्रवाई बनती है, वह होगी। -अशोक राय, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed