{"_id":"5c017394bdec2241ce7266d9","slug":"154359904018-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केस दर्ज न होने पर भड़के ग्रामीण, किया थाने का घेराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
केस दर्ज न होने पर भड़के ग्रामीण, किया थाने का घेराव
Updated Fri, 30 Nov 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
आलापुर। थाना क्षेत्र के जंगला गांव के निकट संदिग्ध दशा में युवक की मौत मामले में केस दर्ज करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने शुक्रवार को थाने का घेराव किया। बाद में जहांगीरगंज-बसखारी मार्ग जाम कर प्रदर्शन भी किया। जानकारी मिलते ही विधायक प्रतिनिधि अवधेश कमल ने मामले में हस्तक्षेप किया। एसडीएम व सीओ ने मौके पर पहुंचकर केस दर्ज होने का भरोसा दिलाया। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीण लौट गए।
आलापुर थाना क्षेत्र के झझवेनिवासी रामअवतार (30) अपने एक मित्र के साथ बुधवार को अपनी बहन के घर गया था। वहां से लौटते समय इन्दईपुर नहर के निकट वह बेहोशी की दशा में सड़क के किनारे घायल पड़ा मिला। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसी मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर परिवारीजन व ग्रामीण शुक्रवार दिन में आलापुर थाने पहुंच गए। ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर हंगामा शुरू कर दिया। उनका कहना था कि पुलिस बिना विस्तृत जांच के ही मामले को दुर्घटना करार देने पर अमादा है, जबकि इसमें केस दर्ज कर पूरी जांच की जानी चाहिए। आक्रोशित ग्रामीणों ने इसी मांग को लेकर बाद में थाने के सामने बसखारी जहांगीरगंज मुख्य मार्ग जाम कर दिया। सूचना मिलते ही विधायक अनीता कमल के प्रतिनिधि अवधेश कमल पार्टी नेताओं आनन्द जायसवाल, अभिषेक निषाद व विनय पाण्डेय के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता कर समुचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
इसी बीच एसडीएम भरतलाल सरोज एवं सीओ आरपी राय मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वास्त किया कि मामले में पूरी छानबीन कराई जाएगी। केस भी दर्ज होगा। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीण वापस लौट गए । उधर थाना प्रभारी एनएन शर्मा ने बताया कि मामले में केस दर्ज किया जा रहा है।