फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   गन्ना तौल कराने पहुंचे युवा किसान की हाइटेंशन तार से मौत

गन्ना तौल कराने पहुंचे युवा किसान की हाइटेंशन तार से मौत

Thu, 29 Nov 2018 10:59 PM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
गन्ना तौल कराने पहुंचे युवा किसान की हाइटेंशन तार से मौत
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। जैतपुर के महमदपुर वद्दरपुर गांव में बृहस्पतिवार सुबह गन्ना क्रय केंद्र पर तौल के लिए आए किसान अमन सिंह (20) की हाईटेंशन लाइन तार की चपेट में आकर मौत हो गई। मौके पर मौजूद किसानों व ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। पावर कॉर्पोरेशन अधिकारियों व गन्ना प्रबंधक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नेवादा बाजार में सड़क पर शव रखकर जलालपुर रामगढ़ मार्ग जाम कर दिया। वे अधिशाषी अभियंता व गन्ना प्रबंधक के विरुद्ध केस दर्ज कराने व मृतक के आश्रितों को सहायता राशि दिए जाने की मांग करने लगे। सूचना पर एसडीएम व सीओ ने मौके पर पहुंच कर मामला शांत कराया। इससे लगभग एक घंटे तक चला जाम समाप्त हो सका। बाद में मृतक के पिता की तहरीर पर अधिशाषी अभियंता जलालपुर व गन्ना प्रबंधक चीनी मिल के विरुद्ध गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जैतपुर थाना अंतर्गत महमदपुर वद्दरपुर गांव निवासी अमन सिंह (20) पुत्र बेचन सिंह गुरुवार सुबह गन्ना तौल के लिए गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर नेवादा बाजार स्थित परकौली गन्ना क्रय केंद्र पहुंचा। क्रय केंद्र के ऊपर से हाईटेंशन लाइन तार गुजर रहा था। वह ट्रॉली पर चढ़कर उस रस्से को खोल रहा था, जिससे गन्ने के बोझ बंधे हुए थे। बताया जाता है कि रस्सी खुलते ही अमन अनियंत्रित हो गया। इसी दौरान उसका हाथ ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन लाइन तार की चपेट में आ गया। करंट की चपेट में आने से अमन बुरी तरह झुलस गया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना से केंद्र पर मौजूद किसानों व ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। पावर कॉर्पोरेशन अधिकारियों व गन्ना प्रबंधक पर लापरवाही बरते जाने का आरोप लगाते हुए नेवादा बाजार में सड़क पर शव रखकर जलालपुर रामगढ़ मार्ग जाम कर दिया। उनका कहना था कि जब हाईटेंशन लाइन तार ऊपर से गुजर रहा था, तो इस स्थान पर चीनी मिल प्रशासन को क्रय केंद्र की स्थापना नहीं करनी चाहिए थी। इसके अलावा ढीले तार को दुरुस्त कराने को लेकर पावर कॉर्पोरेशन अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी कोई गंभीरता नहीं दिखाई। ग्रामीण दोनों विभाग के अधिकारियों के विरुद्ध केस दर्ज करने व मृतक के परिवारीजनों को सहायता दिलाए जाने की मांग करने लगे। इस बीच जाम की जानकारी होते ही एसडीएम जलालपुर संतोष कुमार सिंह व सीओ अमर बहादुर मौके पर पहुंचे। कार्रवाई का आश्वासन देकर लगभग एक घंटे तक चला जाम समाप्त कराया। पुलिस ने पिता बेचन की तहरीर पर अधिशाषी अभियंता जलालपुर व चीनी मिल के गन्ना प्रबंधक के विरुद्ध गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ अमरबहादुर ने बताया कि मामले में दोनों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed