{"_id":"5c0021fdbdec2241b95b2da8","slug":"15435126189-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेताओं ने अधिशाषी अभियंता विद्युत को पकड़कर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा नेताओं ने अधिशाषी अभियंता विद्युत को पकड़कर पीटा
Updated Thu, 29 Nov 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। अधिशाषी अभियंता विद्युत आलापुर लालचंद्र राम ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर पिटाई का आरोप लगाया है। आरोप है कि पिटाई में भाजपा जिलाध्यक्ष भी शामिल थे। अधिशाषी अभियंता ने पूरे मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी है।
मामला आलापुर थाना क्षेत्र से जुड़ा है। अधीक्षण अभियंता एसएन शुक्ल ने बताया कि गुरुवार को विद्युत चोरी रोकने का अभियान चला था। इसमें चोरी का एक मोटर पकड़ा गया था। विद्युत कर्मियों ने पंप को निकाल लिया और विद्युत चोरी के मामले में उसे आलापुर थाने में भेज दिया। प्रकरण भाजपा कार्यकर्ता से जुड़ा था। उसे छुड़ाने के लिए काफी प्रयास किया जा रहा था। इससे इनकार कर देने पर अधिशाषी अभियंता की पिटाई कर दी गई। वे उस समय अपने कार्यालय में मौजूद थे। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि घटना की जानकारी अधिशाषी अभियंता ने उन्हें दी है। इसमें बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा व उनके साथ पहुंचे आठ-दस लोगों ने उनकी पिटाई की है। इसमें उन्हें काफी चोट आई हैं।
मनगढ़ंत हैं आरोप, नहीं की पिटाई
एक विद्युत मोटर पकड़ा गया था। इसी मामले में मैं कार्यकर्ताओं के साथ आलापुर थाने पहुंचा था। थाने में अधिशाषी अभियंता से जरूरी बातचीत के बाद यह तय हुआ कि मामले में केस नहीं दर्ज होगा। इसके बाद मैं कार्यकर्ताओं के साथ लौट आया। बाद में अधिशाषी अभियंता ने मारपीट का फर्जी आरोप लगाया है। अधिशाषी अभियंता की तमाम शिकायतें क्षेत्र में हैं। वह मनमाने ढंग से काम करने के आदी हैं। इसी का विरोध करने के चलते उनके द्वारा झूठा आरोप लगाया जा रहा है। -कपिलदेव वर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा
विज्ञापन
कराई जा रही जानकारी
अधिशाषी अभियंता के साथ दुर्व्यवहार की खबरें आ तो रही हैं, लेकिन घटना को किसने अंजाम दिया और क्या हुआ, इसकी विस्तृत जानकारी नहीं है। थाने में कोई तहरीर भी नहीं पड़ी है। -अशोक राय, एएसपी