फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   हत्या कर पेड़ से लटका दिया युवक का शव

हत्या कर पेड़ से लटका दिया युवक का शव

Wed, 28 Nov 2018 10:47 PM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
हत्या कर पेड़ से लटका दिया युवक का शव
बसखारी (अंबेडकरनगर)। तिगोड़िया गांव में कुछ लोगों ने एक युवक की हत्या कर शव पेड़ से लटका दिया। बुधवार सुबह शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिवारीजनों का आरोप है कि हत्यारों ने हत्या को आत्महत्या साबित करने के लिए ऐसा किया है। सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर शव रख अकबरपुर बसखारी मार्ग जाम कर दिया। प्रदर्शनकारी हत्या का केस दर्ज करने, मृतक के परिवारीजनों को आर्थिक सहायता दिए जाने व घटना का खुलासा करने की मांग कर रहे थे। इस बीच एडीएम व एएसपी ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उसके बाद एक घंटे तक चला जाम समाप्त हो सका। बाद में मृतक के पुत्र की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या कर साक्ष्य मिटाने की धारा में केस दर्ज किया है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कुछ ग्रामीण बुधवार सुबह गांव के बाहर गए, तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गए। पेड़ से एक युवक का शव लटक रहा था। पास जाकर देखा, तो उसकी पहचान तिगोड़िया निवासी बृजेश सिंह (42) पुत्र मथुरा प्रसाद के रूप में हुई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। रोते पीटते परिवारीजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। परिवार ने आरोप लगाया कि बृजेश की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पेड़ से लटका दिया गया है। सूचना मिलते ही एसओ बसखारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लेने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने शव पुलिस को नहीं दिया।
विज्ञापन

आक्रोशित ग्रामीणों ने कुछ देर बाद शव बसखारी बाजार के निकट एसबीआई के सामने सड़क पर रखकर अकबरपुर बसखारी मार्ग जाम कर दिया। वे हत्या का केस दर्ज करने, मृतक के परिवारीजनों को आरिक सहायता दिए जाने व घटना का खुलासा किए जाने की मांग करने लगे। थानाध्यक्ष ने समझाने बुझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण डीएम व एसपी के घटनास्थल पर आने व उनकी मांग पूरी करने पर अड़े हुए थे। इस बीच एडीएम गिरिजेश त्यागी व एएसपी अशोक राय ने वहां पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस पर लगभग एक घंटे तक चला जाम समाप्त हो सका। एसओ बेचूसिंह यादव ने बताया कि मृतक के पुत्र शुभम सिंह की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी के फोन आने पर निकले थे घर से
मृतक के पुत्र शुभम ने बताया कि उनके पिता मंगलवार देर शाम खाना खाकर बैठे ही थे कि इसी बीच किसी का उनके पास फोन आया। कुछ देर तक दूसरी तरफ से आ रही आवाज सुनने के बाद वह एक घंटे में वापस आने की बात कहकर चले गए। जब काफी देर तक घर वापस नहीं लौटे, तो चिंता सताने लगी। ग्रामीणों के साथ काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। बुधवार सुबह उनका शव पेड़ से लटके होने की जानकारी मिली। उसके बाद घर में कोहराम मच गया।


कराई जा रही छानबीन
मामले में अज्ञात के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज करा दिया गया है। मौत के कारणों की विधिवत पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हो सकेगी। जरूरी छानबीन शुरू करा दी गई है। -अशोक कुमार राय, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed