फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   माफिया खान मुबारक के परिवारीजन समेत 13 अभियुक्त भगोड़ा घोषित

माफिया खान मुबारक के परिवारीजन समेत 13 अभियुक्त भगोड़ा घोषित

Mon, 26 Nov 2018 10:31 PM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
माफिया खान मुबारक के परिवारीजन समेत 13 अभियुक्त भगोड़ा घोषित
अंबेडकरनगर। बसपा नेता जुरगाम मेंहदी व उनके चालक शुभनीत यादव के दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने माफिया खान मुबारक के परिवारीजनों समेत कुल 13 अभियुक्तों को भगोड़ा घोषित कर दिया है। कोर्ट ने पुलिस के प्रार्थनापत्र पर इन सभी अभियुक्तों के विरुद्ध कुर्की से पहले की नोटिस भी जारी कर दी है। सोमवार को पुलिस ने बाकायदा डुग्गी पिटवाकर नोटिस चस्पा कराया है। जल्द ही हाजिर न होने पर कुर्की की कार्रवाई हो सकती हैै।
विज्ञापन

बीते 15 अक्तूबर को नसीराबाद निवासी बसपा नेता जुरगाम मेंहदी व उनके चालक शुभनीत यादव की टांडा जाते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में हंसवर थाना क्षेत्र के ही हरसम्हार निवासी माफिया सरगना खान मुबारक के अलावा नौ अज्ञात लोग नामजद किए गए थे। पुलिस ने विवेचना बढ़ाई, तो इसमें खान के परिवारीजनों समेत कुल 25 लोगों की भूमिका पाई। इनमें से खान मुबारक समेत तीन अभियुक्त पहले से जेल में हैं, जबकि पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। फरार चल रहे अभियुक्तों में से इस बीच पुलिस ने 13 को भगोड़ा घोषित कर दिया है। एसपी ने इन सभी अभियुक्तों के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई तेजी से शुरू कराने का निर्देश दिया। इसी क्रम में हंसवर पुलिस के प्रार्थनापत्र पर कोर्ट ने 13 अभियुक्तों के विरुद्ध कुर्की से पहले का नोटिस जारी कर दिया है।
विज्ञापन


इन्हें जारी हुआ नोटिस
माफिया खान मुबारक की पत्नी मुमताज, मुंबई जेल में बंद माफिया सरगना बड़े भाई जफर की पत्नी जोया खातून, जफर की बहन शबाना के अलावा हरसम्हार निवासी सलमा, शमशुल, अमीर, नरायनपुर प्रीतमपुर निवासी इंदल व इम्तियाज, मुंडेरा निवासी चुन्ना, बरही एदिलपुर निवासी वसीम, अमोला बुजुर्ग निवासी रेहान, पीपरपुर अमेठी निवासी नीरज सिंह व बिलरियागंज आजमगढ़ निवासी रुस्तम कुरैशी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाकायदा कराया एलान, पिटी डुग्गी
माफिया खान मुबारक व उसके परिवारीजनों समेत अन्य अभियुक्तों के विरुद्ध कुर्की से पहले की नोटिस चस्पा कराने की प्रक्रिया पुलिस ने सोमवार को बाकायदा कराया। पूरा फोकस माफिया व उसके परिवारीजनों तथा आसपास के लोगों पर रहा। पुलिस ने न सिर्फ लाउडस्पीकर से इसका प्रचार प्रसार किया, वरन डुग्गी भी पिटवाया। काफी देर तक माफिया के विरुद्ध होने जा रही इस कार्रवाई की जानकारी पुलिस टीम आसपास के इलाकों में भी देती रही। अन्य अभियुक्तों के घरों के पास भी डुग्गी पिटवाकर नोटिस चस्पा कराया गया।


शीघ्र हाजिर न हुए तो होगी कुर्की की कार्रवाई
सभी अभियुक्तों के विरुद्ध गैरजमानती वारंट पूर्व में ही निर्गत हुआ था। इन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया गया है। नोटिस की तामीला करा दी गई है। यदि शीघ्र ही हाजिर नहीं होते हैं, तो कुर्की की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। -विपिन कुमार मिश्र, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed