{"_id":"6ad92f23020f2baa3b020641","slug":"young-man-who-arrived-at-his-in-laws-house-to-fetch-his-wife-was-forcibly-made-to-consume-a-chemical-agra-news-c-25-agr1034-1191945-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पत्नी को बुलाने ससुराल पहुंचे युवक को जबरन पिलाया केमिकल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पत्नी को बुलाने ससुराल पहुंचे युवक को जबरन पिलाया केमिकल
Thu, 22 Oct 2026 03:01 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 22 Oct 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
आगरा। पत्नी को बुलाने ससुराल पहुंचे युवक वंशल की पिटाई की गई। आरोप है कि उसे जूते बनाने में इस्तेमाल किया जाने वाला केमिकल (सॉफ्टनर) जबरन पिला दिया गया। आरोपी उसे अस्पताल में छोड़कर भाग निकले। पिता सतीश की तहरीर पर रकाबगंज पुलिस ने ससुराल पक्ष के लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है।
शाहगंज की रुई की मंडी, चौपाल बस्ती निवासी सतीश ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे वंशल की शादी 21 फरवरी, 2026 को रकाबगंज के ढोलक वाली गली, बुद्ध विहार, चक्कीपाट निवासी सुदर्शन की बेटी तनु के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही तनु और उसके मायके वालों का व्यवहार ठीक नहीं था। तनु के गर्भवती होने पर मायके वाले उसे अपने पास बुलाकर बच्चा गिराने की गोली खिला देते थे।
परिवार ने राजस्थान कैला देवी मंदिर जाने का कार्यक्रम तय किया। 19 अक्तूबर को सुबह नौ बजे वंशल पत्नी तनु को बुलाने अपनी ससुराल पहुंचा। आरोप है कि वहां ससुर सुदर्शन, सास अनीता, पत्नी तनु, साले अमन, राहुल और अनुन्न और मोनू ने गाली-गलौज करते हुए उसे पकड़ लिया और जबरन केमिकल पिला दिया।।
विज्ञापन
बेहोश होने पर उसे जीवन रेखा अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में फोन पर बेटे के अस्पताल में भर्ती होने और हालत खराब होने की जानकारी दी। आरोपियों ने पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की भी धमकी दी है। एसीपी सदर अमीषा सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।