फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   ट्रिपल राइडिंग कर रहे युवकों में से एक की मार्ग दुर्घटना में मौत

ट्रिपल राइडिंग कर रहे युवकों में से एक की मार्ग दुर्घटना में मौत

Sun, 25 Nov 2018 10:31 PM IST
Updated Sun, 25 Nov 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
ट्रिपल राइडिंग कर रहे युवकों में से एक की मार्ग दुर्घटना में मौत
अंबेडकरनगर। बेकाबू ट्रक ने ट्रिपल राइडिंग कर रहे बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मारी। दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि, दो बाइक सवार की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में इलाज के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है। वहीं, अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में दो लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां एक की हालत गंभीर बनी है। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन

अकबरपुर के पहितीपुर निवासी शाहआलम (23), मो. फरीद (22) व आस मोहम्मद (18) शनिवार शाम एक ही बाइक से अकबरपुर आए। कुछ सामग्रियों की खरीददारी के बाद देर शाम वे सभी घर लौट रहे थे। वे सभी अकबरपुर-पहितीपुर मार्ग स्थित इंद्रलोक कॉलोनी के निकट पहुंचे। तभी सामने से आ रही बेकाबू ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर की आवाज सुनकर इर्दगिर्द मौजूद लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। जब तक लोग मौके पर पहुंचते चालक वाहन लेकर भाग खड़ा हुआ। गंभीरावस्था में तीनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने शाह आलम को मृत घोषित कर दिया। हालत की गंभीरता को देखते हुए फरीद व आस मोहम्मद को इलाज के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

वहीं, अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में दो लोग घायल हो गए। टांडा के सद्दरपुर निवासी बजरंग बहादुर (32) शनिवार देर शाम बाइक से टांडा से घर जाते समय बाजार के पास बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उधर, अकबरपुर के जमुनीपुर बाजार निवासी करिया (38) रविवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed