{"_id":"5be0909ebdec2269407efcee","slug":"15414436993-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिठाईयों की दुकान पर पड़े छापे, लिए गए नमूने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिठाईयों की दुकान पर पड़े छापे, लिए गए नमूने
Updated Tue, 06 Nov 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर अंकुश पाने के लिए सोमवार को खाद्य संरक्षण एवं औषधि प्रशासन की टीम ने सघन छापेमारी की। प्रसिद्ध मौसम बहार के अकबरपुर नगर के फौव्वारा तिराहा के निकट स्थित गोदाम पर छापा मारकर कलाकंद का नमूना लिया। इसके अलावा अलग अलग दुकानों से पेड़ा, रसक, जीरा, छेना व मावा का नमूना लिया गया। बाद में सभी नमूनों को जांच के लिए भेज दिया गया।
जिलाधिकारी सुरेश कुमार के निर्देश पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने छापेमारी अभियान चला रखा है। अब तक टीम का अभियान छोटी दुकानों तक ही सीमित था, लेकिन सोमवार को अभिहित अधिकारी राजवंश श्रीवास्तव व मुख्य खाद्य अधिकारी केके उपाध्याय के नेतृत्व में सघन जांच अभियान चलाकर दो बड़ी दुकानों पर छापा मारा। टीम ने जिला मुख्यालय के नई सड़क स्थित जिले की प्रसिद्ध मौसम बहार मिष्ठान के फौव्वारा तिराहा के निकट स्थित गोदाम पर छापा मारा। यहां मिलावट के संदेह में कलाकंद का नमूना लिया।
इसके बाद टीम ने जलालपुर नगर स्थित प्रसिद्ध मिठाई की दुकान मधुरिमा स्वीट हाउस के कारखाने पर छापा मारकर छेना व मावा का नमूना लिया। फतेहपुर ककरडिल्ला स्थित धर्मेंद्र की मिठाई की दुकान से पेड़ा, तो सैदापुर बाजार स्थित महेंद्र कुमार की किराना की दुकान से रसक का नमूना लिया। टीम ने जलालपुर स्थित न्यू बांबे बेकरी पर छापा मारकर रसक, जीरा व बटर का नमूना लिया। मुख्य खाद्य अधिकारी ने बताया कि सभी नमूनों को जांच के लिए भेज दिया गया। कहा कि छापेमारी अभियान आगे भी जारी रहेगा।